Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मतदाता दिवस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप ऑनलाइन होगा कार्यक्रमों का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जनवरी 2022 को 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा.इस वर्ष यह कार्यक्रम आयोग द्वारा निर्धारित थीम मेकिंग इलेक्शन इंक्लूसिव,एक्सेसिबल एंड पार्टिसिपेटिव के अनुरूप मनाया जायेगा.पलामू जिले में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर से लेकर मतदान केंद्र तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उक्त सभी कार्यक्रमों को सफल रूप से आयोजित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये हैं. विज्ञापन   जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग,शिक्षण संस्थानों,एनएसएस,एनसीसी, एवं अन्य विभाग द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.यह सभी कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में किये जायेंगे.वहीं जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जहां उपस्थित लोगों के बीच राष्ट्रीय मतद...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जनवरी 2021 को 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा।पलामू जिले में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर से लेकर मतदान केंद्र तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त सभी कार्यक्रमों को सफल रूप से आयोजित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये हैं।  जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पहली बार मतदाता के रूप में निबंधित हुए लोगों को फोटो पहचान पत्र संबंधित बीएलओ द्वारा समारोह में ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सभी सुयोग्य एवं निबंधित मतदाताओं को प्राउड टू बी अ वोटर रेडी टू वोट अंकित बैज प्रदान किया जायेगा।ये सभी बैज जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्राप्त संख्या में बनवाया जायेगा। जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित नागरिकों के बीच राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। उपरोक्त के अलावा कई अन...