पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जनवरी 2021 को 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा।पलामू जिले में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर से लेकर मतदान केंद्र तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उक्त सभी कार्यक्रमों को सफल रूप से आयोजित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये हैं।
जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम
उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पहली बार मतदाता के रूप में निबंधित हुए लोगों को फोटो पहचान पत्र संबंधित बीएलओ द्वारा समारोह में ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
सभी सुयोग्य एवं निबंधित मतदाताओं को प्राउड टू बी अ वोटर रेडी टू वोट अंकित बैज प्रदान किया जायेगा।ये सभी बैज जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्राप्त संख्या में बनवाया जायेगा। जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित नागरिकों के बीच राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी।
उपरोक्त के अलावा कई अन्य तरह के भी कार्यक्रम किए जाएंगे।
प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनके संबंधित क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।जिसमें डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अधिकाधिक उपयोग करने के बात कही है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग मुख्य रूप से करने का निर्देश दिया है।
मतदान केंद्र पर होने वाले कार्यक्रम
मतदान केंद्र स्तर पर समारोह का आयोजन संबंधित बीएलओ के द्वारा किया जायेगा।इस दौरान समारोह में उपस्थित लोगों के बीच राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी।
यदि किसी नए मतदाता की फोटो पहचान पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होगी तो उसे तुरंत शुद्ध कर अगले 10 फरवरी तक शुद्ध मतदाता पहचान पत्र उक्त मतदाता को उपलब्ध करा दिया जायेगा।
इसके अतिरिक्त प्रखंड,अनुमंडल, एवं जिला स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 के कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समापन हेतु डेडीकेटेड स्टाफ की प्रतिनियुक्ति भी की जायेगी।
Comments
Post a Comment