Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अविनाश देव

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

शिक्षा के क्षेत्र में पलामू हब बनेगा : अविनाश देव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू: शहर के आबाद गंज में मिशन स्कूल के पीछे नेशनल कोचिंग नाम से एक शैक्षणिक संस्थान का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर अविनाश देव ने फीता काटकर उद्घाटन किया मौके पर उन्होंने कहा कि शहर में मैट्रिक और इंटर के लिए कोचिंग खोलना एक अच्छी पहल है पलामू के छात्रों को एक बेहतर सुविधा मिलेगी शिक्षा के क्षेत्र में पलामू हब बनेगा। पलामू के संस्थान में पढ़ने वाले छात्र पूरे देश भर में जिले का एक अलग पहचान बनायेंगे हमारा प्रयास है कि पूरे जिले के कोचिंग शिक्षक छात्राओं कि बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उन्हें हर संभव मदद कर आगे लाने का प्रयास करेंगे ।मौके पर निप्स एकेडमी के निदेशक सह पलामू कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंजन कुमार मेहता ने कहा कि एसोसिएशन हर शैक्षणिक संस्थान में एक स्कॉलर्स की स्थापना करेगी और सभी कोचिंग बच्चे को स्कॉलर्स बनाने में सहयोग करेंगे एसोसिएशन के मदद से हर वर्ष अधिक से अधिक मेधावी छात्र को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम में पलामू कोचिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष...