Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्ट्रॉबेरी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू के स्ट्रॉबेरी की फल साइज बेहतर, मिठास भी ठंड़े प्रदेशों के जैसा

पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन पलामू के आयुक्त जटाशंकर चौधरी पहुंचे हरिहरगंज, ‘स्ट्रॉबेरी‘ की खेती का किया अवलोकन प्रशासनिक स्तर पर किसानों को प्रोत्साहित किये जाने का दिया भरोसा पलामू के विभिन्न क्षेत्रों के 72 एकड़ की भूमि पर हो रही स्ट्रॉबेरी की खेती पलामू में स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसान स्वावलंबी बनेंगे और पारंपरिक खेती से हटकर स्ट्रॉबेरी सहित संभावना वाली अन्य फसलों को लगाने के लिए प्रेरित होंगे। इससे किसान न केवल अपनी आर्थिक आमदनी को बढ़ायेंगे, बल्कि युवा पीढ़ी भी खेती को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। यहां की स्ट्रॉबेरी की फल साइज बेहतर है और बाजार की मांग के अनुरूप है। इसका रंग व मिठास भी ठंड़े क्षेत्रों जैसा है। यह बातें पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने कही। वे आज हरिहरगंज में किसानों द्वारा किये जा रहे स्ट्रॉबेरी की खेती का अवलोकन कर रहे थे।  उन्होंने स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे दीपक मेहता व अन्य किसानों से बातचीत कर पलामू में स्ट्रॉबेरी की खेती एवं अन्य नकदी खेती की संभावनाओं को जाना। आयुक्त ने गर्मी के मद्देनजर स्ट्रॉबेरी की ख...