Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पूजा पंडाल

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

विभिन्न पूजा पंडालों के पूजा अर्चना में शामिल हुए पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पाटन प्रखंड के विभीन्न पूजा समारोह में विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पूजा अर्चना की। पूजा समिति के लोगो से मिली और सबको धन्यवाद दिया। श्रीमति पुष्पा देवी ने कहा कि हमारी माता से यही प्रार्थना है कि सभी सुखी और संपन्न हो। इस दौरान विधायक श्रीमति पुष्पा देवी कलश स्थापना और वृक्ष पूजा में भी शामिल हुई। छतरपुर नौडीहा के विभिन्न पूजा पंडालों में भी माता दर्शन के लिये पूर्व सांसद मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी पहुँची। पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने पूजा समिति के लोगो की प्रशंसा की साथ मे लोगो को सजग रहने की भी अपील की। मनोज कुमार ने कहा कि टीकाकरण की गति दुनिया मे सबसे तेज भारत की है फिर भी कोरोना को लेकर सजग रहना जरूरी है। इस दौरान विभीन्न गाँव मे लोगो से मुलाकात की जहाँ लोगो ने दिल से स्वागत किया और माता के जयकारे लगाए गए।