Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बरामद

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नावा थाना के एनएच 98 मुख्य पथ से दो चोरी पल्सर मोटरसाइकिल रविवार को बरामद

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नावा  बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित पीर मोहम्मद खान के दमाद शेख मारूफ खान बाना मसूरिया गढ़वा निवासी के नया पल्सर मोटरसाइकिल  जेएचओ एडी 9820 अज्ञात चोरों ने रात्रि में चोरी कर ली ।रविवार को सुबह घर के लोग जगे तो देखा कि मोटरसाइकिल नहीं है तथा घर के बाहर से दरवाजा लगा हुआ है ।भुक्तभोगी वाहन चोरी के विरुद्ध थाना में  प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन दिया है। मालूम हो कि शेख मारूफ अपने ससुराल में दो दिन पहले आए थे। विज्ञापन नावा बाजार समिप चेक पोस्ट एनएच 98 मुख्य पथ पर रात्रि में एएसआई प्रदुमन पासवान के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में दो पल्सर मोटरसाइकिल जेएच ओ थ्री एन 1935 ब्लू कलर तथा बिआर26टी0 746 काला कलर का की पड़वा मोड़ की ओर से दोनों पल्सर चोरों द्वारा औरंगाबाद की ओर जा रहा था कि चेकपोस्ट पर 1:30 बजे रात्रि में लगा ब्रेकेटिग तथा पेट्रोलिंग पुलिस देख कर चोरो ने दोनों मोटरसाइकिल पीछे घुमा कर भागने लगे तबभी थाना के एएसआई प्रदुमन पासवान व सहस्त्र पुलिस बल द्वारा पीछा ...

रामगढ़ से लापता 12वीं का छात्र टाटानगर स्टेशन पर दुरंतो ट्रेन से बरामद

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  रामगढ़ जिले के रांची रोड निवासी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के मालिक प्रेमनाथ तिवारी के लापता पुत्र विजोश गुरप्रीत को शनिवार देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दुरंतो ट्रेन के बोगी ए-फोर से बागबेड़ा थाना और टाटानगर आरपीएफ थाना की पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके पास से मोबाइल और लैपटाप भी बरामद किए गए गए। पूछताछ में उसने बताया ट्रेन से मुंबई में पबजी गेम खेलाने वाले के पास जा रहा था। वह 12वीं कक्षा का छात्र है। बरामदगी के बाद स्टेशन पर उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार पहुंचे थे। छात्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया वह रामगढ़ से हावड़ा जाने वाली ट्रेन पर 25 दिसंबर को सवार हुआ। इसके बाद वहां उसने अपनी मोबाइल का सिम फेंक दी। दूसरा सिम लिया। संतरागाछी से उसने पुरनेल जाने के लिए दुरंतो ट्रेन का टिकट लिया था। वहीं तकनीकी शाखा उसकी मोबाइल का लोकेशन हासिल कर रही थी। किसी माध्यम से सूचना मिली कि वह दुरंतो ट्रेन पर संतरागाछी से सवार हुआ है। ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन होते हुए गुजरेगी। टाटानगर आरपीएफ और बागबेड़ा थाना की पुलिस को सूचना द...