Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अपूरणीय क्षति

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

लता मंगेशकर का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति: - अविनाश देव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह  सदस्य माटी कला बोर्ड झारखंड सरकार श्री अविनाश देव ने   भारत रत्न लता मंगेशकर के  निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं, जिनका छः दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है।  लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये  है जो इनकी  व्यापकता और फिल्म जगत में प्रसिद्धि को दर्शाता है । अपनी सुरीली अंदाज के लिए जाने जाने वाली लता जी बेहद विनम्र स्वभाव की थी l विज्ञापन     श्री  देव ने कहा कि कल सरस्वती पूजा था और आज हमलोगों को छोड़ कर सरस्वती की साक्षात प्रतिमूर्ति लता दीदी चली गयीं | लेकिन जबतक सृष्टि रहेगी उनकी जादुई आवाज़ दुनिया में गूंजती रहेगी | हम सभी भारतीयों के दिल में वे  सदैव विद्यमान रहेंगी l

पलामू से प्रीतम को जाना शिक्षा व अध्यात्म की अपूरणीय क्षति-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793       डाल्टेनगंज--देश के त्रास्दी में मुल्क का जब विभाजन हुआ तब लोगों के बीच कोहराम मच गया। भीषण रक्तपात हुई,तय हो गया अब जाना ही$ पड़ेगा। पलायन शुरू हुई अपनो के बिछड़ने का मलाल,वह जगह जिस धूल में खेला वह आंगन जिससे बे इन्तहां मोहब्बत किया,ईद दशहरा बैशाखी में यारों के साथ मस्ती के पल और आज....सब कुछ छोड़ नयन में नीर लिए मायूसी के साथ अज्ञात जगहों के लिए रवानगी जहाँ सब कुछ नया नया, सिर्फ़ विश्वास उम्मीद भरोसा और वह राह जहाँ अपनो से सुना सलाह लिया भटकते पूछते नामधारी ब्रदर्स पाकिस्तान से पलामू पहुँचे। आपसी प्रेम भाईचारगी मेहनत से मुक़ाम हासिल किया।लोगों के बीच पहचान मिली,सम्मान शौहरत मिला वह सबकुछ मिला जो एक इन्शान को मिलना चाहिए। आज कबीर के ज्यों की त्यों धरि दीन्ही चदरिया छोड़ अलविदा कह गये। झारखण्ड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के छोटे भाई व शहर के सफल एवं कुशल ब्यवसायिक सोनू सिंह नामधारी के पिताश्री प्रीतम सिंह नामधारी का निधन हो गया।वाहेगुरुजी अपने जमात में यथोचित स्थान प्...