Skip to main content

Posts

Showing posts with the label UPI PAYMENT

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

WhatsApp Pay भारत में हुआ लॉन्च, अब चैटिंग करते हुए कर पाएंगे पेमेंट, ऐसे करें इस्तेमाल

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  भारत में अब WhatsApp यूजर्स इसी ऐप से एक दूसरे को पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे. लगभग 3 साल से WhatsApp को इसका इंतज़ार था और अब कंपनी ने इसे भारत में लाइव कर दिया है. WhatsApp UPI बेस्ड पेमेंट की टेस्टिंग पहले ही की जा चुकी है.   भारत में WhatsApp Payment दस क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा. अगर आपके वॉट्सऐप में पहले से ही पेमेंट का ऑप्शन है तो अब आप इसे यूज कर सकते हैं. नहीं है तो वॉट्सऐप अपडेट करके पेमेंट ऑप्शन चेक कर सकते हैं.   WhatsApp Payment यूज करने के लिए कस्टमर्स के पास डेबिट कार्ड होना जरूरी है जो UPI सपोर्ट करता है. वॉट्सऐप Payment ऑप्शन में जा कर आप बैंक सेलेक्ट करके डीटेल्स दर्ज करके इसे ऐक्टिवेट कर सकते हैं.   WhatsApp के मुताबिक़ यहां पेमेंट करना सिक्योर होगा और हर ट्रांजैक्शन के लिए UPI पिन की जरूरत होगी. स्टेटमेंट में कंपनी ने कहा है कि WhatsApp payments एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. इसके लिए यूजर्स ऐप अपडेट कर सकते हैं.   ऐसे करें इस्तेमाल-   सबसे पहले अपने WhatsApp क...