पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर | पलामू | आज अहले सुबह आबादगंज की एक युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास , उसे उसके परिजन लेकर के पीएमसीएच मेदनीनगर में पहुंचे जहां इमरजेंसी में बैठे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया परिजन में कुछ लोग डॉक्टर के साथ अभद्रता व्यवहार करना प्रारंभ किए और हाथापाई पर उतर आए, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने शहर थाना को लिखित आवेदन दिया एवं तथाकथित अपराधी को पकड़ने के लिए बोला लेकिन त्वरित कार्यवाही को ना देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने सदर अस्पताल मेंदनीनगर में ओपीडी पूर्ण रूप से ठप कर दिया उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता है तब तक हम ओपीडी नहीं करेंगे उधर बच्ची का लाश लेकर के परिजन हॉस्पिटल परिसर में लाश का पोस्टमार्टम के लिए बैठे हुए हैं मौके पर शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह सिविल सर्जन जॉन एफ कैनेडी भाजपा के नेता मनोज सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिन्होंने हॉस्पिटल में डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया परंतु डॉक्टर अपनी बातों...