Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जलापूर्ति

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सांसद का प्रयास लाया रंग मेदिनीनगर एवं हुसैनाबाद में जलापूर्ति होगी सुनिश्चित

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीनगर एवं हुसैनाबाद में पेयजल की व्यवस्था होगी सुनिश्चितः-सांसद सांसद का प्रयास रंग लाया। एडीबी (एशियन विकास बैंक) झारखंड के चार शहरों में निर्बाध जलापूर्ति हेतु 112 मिलियन डाॅलर भारत सरकार को देगा जिससे पलामू लोक सभा के अंतर्गत मेदिनीगनर एवं हुसैनाबाद में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी एवं जलापूर्ति के लिए विश्वस्तरीय पाइप लाइन लगवायी जाएगी।  श्री राम ने बताया कि झारखंड शहरी जल आपूर्ति सुधार परियोजना के लिए इस समझौते पर भारत सरकार की ओर से वित मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव श्री रजत कुमार मिश्रा और एडीबी की ओर से एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन के कंट्री डायरेक्टर श्री ताकेओं कोनिशी ने हस्ताक्षर किए।  विज्ञापन सांसद महोदय ने कहा कि यह परियोजना राज्य में शहरी सेवाओं में सुधार के लिए झारखंड सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप है। यह राज्य की राजधानी राँची सहित आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में स्थित पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पलामू जिला के मेद...

आज रंका-रमकंडा वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना का पेयजल मंत्री ने किया शिलान्यास।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  आज रंका-रमकंडा वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना का पेयजल मंत्री ने किया शिलान्यास। 62 करोड़ की लागत वाली यह योजना दोनों प्रखंडो के 11 पंचायतों की 62 हज़ार की आबादी को शुद्ध जल की आपूर्ति करेगी। माननीय HemantSorenJMM के नेतृत्व में हम झारखंडवासियो को नल के जल से आच्छादित करने हेतु संकल्पित हैं। विज्ञापन

मेयर आशा लकड़ा ने जलापूर्ति से संबंधित समस्या के समाधान के लिए समीक्षा बैठक बुलाई तो रांची नगर निगम के नगर आयुक्त व संबंधित विभागीय अधिकारी बैठक में शामिल होने से कतराते रहे।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन मेयर आशा लकड़ा ने जलापूर्ति से संबंधित समस्या के समाधान के लिए समीक्षा बैठक बुलाई तो रांची नगर निगम के नगर आयुक्त व संबंधित विभागीय अधिकारी बैठक  में शामिल होने से कतराते रहे। अब ये अधिकारी उन पार्षदों के वार्ड क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए भ्रमण कर रहे हैं, जो निगम परिषद की बैठक में  विषय से विषयांतर होकर हंगामा कर रहे थे। क्या शेष पार्षदों के क्षेत्र में पानी की कोई समस्या ही नहीं है? ऐसा नहीं है कि रांची नगर निगम के अधिकारियों को ड्राई ज़ोन की जानकारी नहीं है। रांची नगर निगम हर वर्ष गर्मी के मौसम में 300-350 जगहों पर टैंकर से जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराता है। सभी वार्डों में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति के लिए पॉइंट भी निर्धारित है। फिर भी अधिकारी इन पार्षदों के चक्कर में वार्ड  भ्रमण कर रहे हैं। क्या इन तीन पार्षदों ने सभी वार्डों में जलापूर्ति की समस्या का समाधान करने का ठेका ले रखा है? अधिकारियों की इस कार्यशैली से स्पष्ट हो रहा है कि जलापूर्ति की समस्या के समाधान के ल...

भीषण गर्मी के पूर्व ही पानी की समस्या पर रेस हुए विधायक,शहर में चल रही जलापूर्ति योजना के रख रखाव के लिए राशि उपलब्ध।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन पलामू में पारा चढ़ने के पूर्व ही पानी की समस्या उत्पन्न होने के पहले ही डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया सक्रीय हो गए हैं,शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आने वाले नगर निगम क्षेत्र के सुदना,बारालोटा,चैनपुर जलापूर्ति योजना में रख रखाव के लिए भारीभरकम राशि उपलब्ध कराने का कार्य किये हैं,इस क्रम में चैनपुर क्षेत्र के लिए ₹-2159554,सुदना-963605 एवम बारालोटा के लिए ₹-1367270 की राशि विधायक के अथक प्रयास से उपलब्ध हो सका है,आगे विधायक श्री चौरसिया ने बताया कि उन्होंने सरकार से हमेशा मांग भी किया है कि शहरी जलापूर्ति योजना फेज 2 बहुत ही महत्वपूर्ण है इसका भी जल्द से समाधान हो,पूर्व की भाजपा सरकार इन सभी समस्याओं पर काफी सक्रिय भूमिका निभा रही थी परंतु वतर्मान सरकार का जनता के मूल भूत सुविधा पर बिल्कुल ही सौतेला व्यवहार है,पलामू में खासकर डालटनगंज शहर के भीषण गर्मी के सवाल पर विधायक ने कहा कि चल रहे जलापूर्ति योजना के साथ साथ इस बार विभिन्न क्षेत्रों में टैंकर से पानी का वितरण किया जाएगा।

पलामू प्रमंडल के सभी सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन जल जीवन मिशन के तहत विश्व जल दिवस को लेकर शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन जल जीवन मिशन के तहत विश्व जल दिवस-2021 को लेकर पलामू प्रमंडल के पलामू, लातेहार व गढ़वा जिलें में आज जल शपथ का आयोजन किया गया। प्रमंडल  सभी जिला,  प्रखंड कार्यालय, विद्यालयों, सभी पंचायत भवनों में आयोजित जल शपथ में वहां के प्रधान द्वारा पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई गई।  सरकारी कार्यालयों/संस्थानों में कार्यालय प्रधान द्वारा शपथ दिलायी गयी। वहीं विघालयों में प्रधानाध्यापकों/शिक्षकों एवं विघार्थियों ने शपथ दिलाई।  सभी ने  जल का समुचित उपयोग करने तथा पानी की हर एक बूंद का संचयन करने और कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग करने की शपथ ली। वहीं अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए के लिए प्रेरित करने संबंधी शपथ ली।   पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने प्रमंडल क्षेत्र के पदाधिकारियों व आमजनों को जल बचाने के ...

रांची के कई इलाकों में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन  रांची के कांटाटोली और पथलकुदवा इलाके में तीन दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे यहां के लोग परेशान हैं। इलाके के लोगों ने नगर निगम और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात की है। लेकिन, वह लोग भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जलापूर्ति नहीं होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिनके घरों में बोरिंग है, लोग वहां से पानी ले रहे हैं। यही नहीं, पीने के लिए लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है। कांटाटोली के राशिद बताते हैं कि हर साल जलापूर्ति का नाटक रहता है। इधर 3 दिन से पानी नहीं आ रहा है। यही नहीं, पथलकुदवा में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तरफ से लगाई गई पानी की टंकी खराब पड़ी हुई है। यहां मौजूद पानी की टंकी की मोटर खराब है। मोटर खराब होने से पानी ऊपर चढ़ नहीं रहा है। इलाके के लोगों ने एक महीना पहले पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से शिकायत की थी। लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। पथलकुदवा के राकेश कुमार बताते हैं कि गुरुवार की सुबह 15 मिनट तक थोड़ा पानी दिया गया...

चास जलापूर्ति योजना से संबंधित बैठक सम्पन्न

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 जलापूर्ति कार्य के दौरान आम नागरिकों को किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े- माननीय बोकारो विधायक श्री विरांची नारायण शहरी जलापूर्ति योजना फेस 2 में बिछाई गई पाइप लाइन के क्रम में क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत का कार्य शीघ्र करने हेतु एजेंसी को निर्देश दिया- अपर नगर आयुक्त आज दिनांक 08 फरवरी, 2021 को अपर नगर आयुक्त श्री शशि प्रकाश झा की अध्यक्षता में चास नगर निगम के सभागार में चास शहरी जलापूर्ति योजना फेस टू की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में माननीय बोकारो विधायक श्री विरांची नारायण उपस्थित हुए। चास शहरी जलापूर्ति योजना फेस 2 की प्रगति से संबंधित कार्यकारी एजेंसी जुस्को एवं जुड़को राँची द्वारा (PPT) के माध्यम से चास जलापूर्ति का प्रगती का प्रस्तुतिकरण किया गया। उक्त योजना के तहत चास शहरी क्षेत्र के जिन क्षेत्र में जलापूर्ति की आपूर्ति नहीं होती है उन क्षेत्रों में जलापूर्ति किया जाना है। इसके तहत 20 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 6 जलमीनार एवं 200 किलोमीटर पाइप लाइन का विस्तरितकारण का कार्य किया जाएगा। जलापूर्ति कार्य के दौर...

विभागीय खींचतान में धनबाद से झरिया तक बड़ी आबादी पानी से हो रही है वंचित

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  विभागीय खींचतान का असर शहर की जलापूर्ति पर दिख रहा है। पानी की समस्या से धनबाद से लेकर झरिया तक के लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। कई दिन तक पानी की किल्लत बनी रहती है। शहर की लगभग साढे़ चार लाख और झरिया से केंदुआ-पुटकी तक सात लाख की आबादी आए दिन पानी की समस्या झेल रही है। जलापूर्ति के लिए जवाबदेह पेयजल विभाग, झमाडा और नगर निगम में समन्वय नहीं है। इसका खामियाजा आम जनता उठा रही है। यही कारण है कि जेएनएनयूआरएम शहरी जलापूर्ति का स्थानांतरण अभी तक पेयजल विभाग ने नगर निगम को नहीं किया है। जबकि यह दो महीने पहले ही हो जाना चाहिए था। इसको लेकर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने पेयजल विभाग के साथ बैठक भी की थी। सभी तैयारी पूरी हो गई थीं। लेकिन दो दिन पहले उपायुक्त ने कह दिया कि तीनों विभाग में आपसी समन्वय नहीं है, इसीलिए जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। जेएनएनयूआरएम शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 31 जलमीनारों से पानी मिलेगा। इन जलमीनारों से होनी है जलापूर्ति पेटिया गांव, भागाबांध कॉलेज, केंदुआडीह कसियाटांड़, पुराना ...

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देवघर में नवनिर्मित देवघर नगर निगम कार्यालय का उद्घाटन

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देवघर में नवनिर्मित देवघर नगर निगम कार्यालय का उद्घाटन, देवघर शहरी जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत जॉब कार्ड एवं पी.एम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण का वितरण लाभुकों के बीच किया।