पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
जलापूर्ति कार्य के दौरान आम नागरिकों को किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े- माननीय बोकारो विधायक श्री विरांची नारायण
शहरी जलापूर्ति योजना फेस 2 में बिछाई गई पाइप लाइन के क्रम में क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत का कार्य शीघ्र करने हेतु एजेंसी को निर्देश दिया- अपर नगर आयुक्त
आज दिनांक 08 फरवरी, 2021 को अपर नगर आयुक्त श्री शशि प्रकाश झा की अध्यक्षता में चास नगर निगम के सभागार में चास शहरी जलापूर्ति योजना फेस टू की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में माननीय बोकारो विधायक श्री विरांची नारायण उपस्थित हुए। चास शहरी जलापूर्ति योजना फेस 2 की प्रगति से संबंधित कार्यकारी एजेंसी जुस्को एवं जुड़को राँची द्वारा (PPT) के माध्यम से चास जलापूर्ति का प्रगती का प्रस्तुतिकरण किया गया। उक्त योजना के तहत चास शहरी क्षेत्र के जिन क्षेत्र में जलापूर्ति की आपूर्ति नहीं होती है उन क्षेत्रों में जलापूर्ति किया जाना है। इसके तहत 20 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 6 जलमीनार एवं 200 किलोमीटर पाइप लाइन का विस्तरितकारण का कार्य किया जाएगा।
जलापूर्ति कार्य के दौरान आम नागरिकों को किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े
अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने कहा कि शहरी जलापूर्ति योजना फेस 2 में बिछाई गई पाइप लाइन के क्रम में क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत का कार्य शीघ्र करने हेतु एजेंसी को निर्देश दिया गया है ताकि आम जनता को आवागमन में असुविधा का सामना करना ना पड़े। इसपर बोकारो माननीय विधायक श्री विरांची नारायण ने कहा कि जलापूर्ति कार्य के दौरान आम नागरिकों को किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े और लक्ष्य के अनुसार कार्य करें। साथ ही योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें । जलमीनार के निर्माण के कार्य की प्रगति में तेजी लाने एवं सड़क को जल्द से जल्द बनाने को कहा।
बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत चयन किए जाने वाले योजनाएं जैसे:- शहर के चौक चौराहे का सुंदरीकरण, जल संचय में वृद्धि हेतु तालाबों का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण, यात्री शेड, टेंपो स्टैंड,एवं विभिन्न वार्डों में ओपन जिम आदि से संबंधित बैठक में चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद:- कार्यपालक पदाधिकारी श्री विवेक सुमन, नगर निवेशक अमन मलिक, नगर प्रबंधक श्री मेघनाथ चौधरी, एवं कार्यालय कर्मी एवं जुस्को एवं जुड़को के प्रतिनिधि, NGO के प्रतिनिधि के साथ कार्यालय कर्मी भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment