Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अवैध बिजली कनेक्शन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

डीवीसी ने काटा 15 लोगो का अवैध बिजली कनेक्शन

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 बोकारो थर्मल। डीवीसी के द्वारा राजाबजार में अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में डीवीसी के बिजली पोल से अवैध हुकिंग कर फैक्ट्री व दुकान चलाने वाले 15 लोगों का अवैध बिजली कनेक्शन को काटा गया। जिसमे नुरुल्ला बेकरी , बिजय साव पानी फेक्ट्री, चंदू साव पानी फेक्ट्री,  इमरान इलेक्ट्रिक, बड़कू अंसारी बैकरी, अर्जुन फर्नीचर दुकान ,विशाल फर्नीचर दुकान सहित लगभग 15 आरा मशीन, प्रिंटिंग प्रेस, गेट ग्रिल, आदि दुकानों का अवैध बिजली कनेक्शन काटा गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे डीवीसी के अपर निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने बताये की अवैध कनेक्शन काटे गए दुकानदार अगर बिजली मीटर नहीं लगवाते है और फिर से अवैध तरीका से डीवीसी का बिजली उपयोग करते पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवाई जायेगी।कहे कि राजाबजार में रहने वाले अन्य ग्रामीणों को भी एक जनवरी से बिजली मीटर लगवा लेने को कहा गया है। साथ ही कहे कि अवैध बिजली कनेक्शन सहित अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस अभियान में अपर निदेशक नीरज कुमार सिन्हा सहित एच...