Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विद्युतआपूर्ति

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

लेस्लीगंज व पांकी में आज रहेगी बिजली बंद

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन मेदिनीनगर। बिजली विभाग के ग्रामीण एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार को पेड कटाई-छटाई और न्यूब्रेकर सिस्टम इंस्टॉल किया जाना है। इस कारण बैरिया सब स्टेशन से निकलने वाली 33 केवीए पांकी फीडर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। पांकी और लेस्लीगंज प्रखंड के उपभोक्ताओं को शाम छह बजे के बाद निर्वाध रूप से बिजली मिल पाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली बंद के दौरान किसी कर्मी पर बिजली आपूर्ति करने का दबाव नहीं बनायेंगे।

आज बंद रहेगी बिजली की आपूर्ति

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन मेदिनीनगर। बिजली विभाग के शहरी सहायक विद्युत अभियंता अमित खेस्स ने बताया कि मंगलवार को ट्री ब्रांच कटिंग का काम होना है। इस कारण 33/11 केवीए रेड़मा पावर सब स्टेशन से निकलने वाली सभी फीडर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को शाम पांच बजे के बाद उपभोक्ताओं को निर्वाध रूप से बिजली मिलेगी। उन्होंने बिजली बंद होने के दौरान किसी भी कर्मियों पर बिजली बहाल करने का दबाव नहीं बनाने का आग्रह उपभोक्ताओं से किया है।