पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
कांग्रेस नेता ने कस्तूरबा विद्यालय के भवन निर्माण के लिये गठित जांच टीम पर उठाये सवाल कहा, गुपचुप तरीके से की गई जांच संदेह के घेरे में
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 युवा कांग्रेस के भवनाथपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने सिसरी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के कैंपस में निर्माणाधीन भवन निर्माण की जांच पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा की जांच टीम में शामिल डीडीसी एवं सिंचाई विभाग के ईई के द्वारा आनन-फानन में गुपचुप तरीके से किया गया जांच संदेहास्पद है। राजेश कुमार रजक ने बताया की जांच कमेटी के द्वारा किये गये जांच के तौर तरीके से कोई भी संतुष्ट नहीं है। इसलिये कि जांच टीम ने शिकायतकर्ता, ग्रामीण तथा प्रेस प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में जांच किया है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कार्य में विभाग के जेई और एई की मिलीभगत के कारण व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। श्री रजक ने कहा कि यह मामला सीएमओ, सीएम हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस भवन के मान सम्मान तथा विश्वास से जुड़ा हुआ है। जांच टीम ने भवन निर्माण की गुपचुप जांच कर सीएमओ, सीएम एवं कांग्रेस भवन की छवि को एक सोची समझी साजिश के तहत धूमिल करने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच टीम में शामिल अधिकारी की...