कांग्रेस नेता ने कस्तूरबा विद्यालय के भवन निर्माण के लिये गठित जांच टीम पर उठाये सवाल कहा, गुपचुप तरीके से की गई जांच संदेह के घेरे में
राजेश कुमार रजक ने बताया की जांच कमेटी के द्वारा किये गये जांच के तौर तरीके से कोई भी संतुष्ट नहीं है। इसलिये कि जांच टीम ने शिकायतकर्ता, ग्रामीण तथा प्रेस प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में जांच किया है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कार्य में विभाग के जेई और एई की मिलीभगत के कारण व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है।
श्री रजक ने कहा कि यह मामला सीएमओ, सीएम हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस भवन के मान सम्मान तथा विश्वास से जुड़ा हुआ है। जांच टीम ने भवन निर्माण की गुपचुप जांच कर सीएमओ, सीएम एवं कांग्रेस भवन की छवि को एक सोची समझी साजिश के तहत धूमिल करने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच टीम में शामिल अधिकारी की गलत कार्य संस्कृति से गढ़वा जिला सहित झारखंड में गलत संदेश गया है। जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाये कम है।
उन्होंने डीसी तथा राज्य के सीएम से दुबारा एक निष्पक्ष टीम बनाकर भवन निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। मांग नहीं माने जाने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन के साथ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
Comments
Post a Comment