पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र पांकी प्रतिनिधि रविंद्र कुमार ठाकुर +91799886793 पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत लोहरसी को प्रखंड बनाने के मांग को लेकर 5 अक्टूबर को लोहरसी प्रखण्ड बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लोहरसी पंचायत, पगार पंचायत, अंबाबार पंचायत, नौडीहा 2 पंचायत, केल्हवा पंचायत, गोइंदी पंचायत और उदयपुरा 2 पंचायत लोग पलामू उपायुक्त के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे। लोहरसी प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के सचिव इजहार अली हैदर ने बताया कि 2 सितंबर को प्रखंड विकास पदाधिकारी पांकी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से सैकड़ों ग्रामीण के हस्ताक्षर सहित आवेदन दिया था उस आवेदन का प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, पलामू आयुक्त, मिथलेश ठाकुर मंत्री झारखंड सरकार, सत्यानंद भोक्ता मंत्री झारखंड सरकार, रामेश्वर उरांव मंत्री झारखंड सरकार, आलमगीर आलम मंत्री झारखंड सरकार और बगोदर विधायक विनोद सिंह को दिया गया था। उसके बाद 13 सितंबर को लोहरसी में एक दिन का सामूहिक उपवास भी रखा गया था। विज्ञापन मांग को तेजी से बढ़ाने के लिए 5 अक्टूबर को 200 मोटर साइकिल से उपायुक्त के समक्ष जायेंगे और एक दि...