Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लाभान्वित

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

स्ट्रीट चिल्ड्रेन की होगी पहचान, विभिन्न सरकारी योजनाओं से किया जायेगा लाभान्वित

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये निदेश, मांगी रिपोर्ट समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को लाभ देने के लिए सरकार के साथ-साथ पलामू जिला प्रशासन प्रयत्नशील है। पलामू जिला प्रशासन की पहल से जिले में स्ट्रीट चिल्ड्रेन की पहचान की जायेगी और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। योजनाओं का लाभ देकर स्ट्रीट चिल्ड्रेन का उत्थान किया जायेगा। इस संबंध में उपायुक्त शशि रंजन ने अधिकारियों को निदेश दिया है। उन्होंने जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एसडीपीओ-सह-एसजेपीयू शहरी के प्रभारी, श्रम अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर निगम के कायर्पालक पदाधिकारी, रेलवे के स्टेशन मास्टर/अधीक्षक, रेलवे थाना प्रभारी, बाल विकास परियोजना प्रदाधिकारी, तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक, एक्शन एड एसोसिएशन के जिला समन्वयक, चाईल्ड लाईन के निदेशक/समन्वयक, चाईल्ड लाईन सविर्स सब सेंटर के निदेशकों को स्ट्रीट चिल्ड्रेन की पहचान करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की बातें कही है। विज्ञापन उ...