Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पोषण अभियान

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पोषण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर पोषण अभिसरण समिति की बैठक संपन्न

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सबकी सहभागिता से ही कुपोषण मुक्त होगा पलामू: उपायुक्त जिले में पोषण अभियान के सफल  क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को पोषण अभियान के अंतर्गत जिला  अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त द्वारा  पोषण अभियान अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का अनुश्रवण एवं समीक्षा की गयी। बैठक में उपायुक्त ने टेक होम राशन योजना की भी समीक्षा की।     इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन (टीएचआर) की सप्लाई को नियमित एवं अपडेट  करते हुए प्रत्येक माह में वितरण कराने का निर्देश दिया।इसके अलावा उन्होंने शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में टीएचआर की सप्लाई करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सीएसआर के तहत बन रहे मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी ली।इस दौरान बताया कि जिले में कार्यरत ग्रासिम एवं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को पांच-पांच मॉडल आंगन वाड़ी केंद्रों का नवीकरण किया जाना है।इस दौरान उपायुक्त ने लंबित केंद्रों ...