Skip to main content

Posts

Showing posts with the label श्रद्धांजलि अर्पित

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

धरती आबा भगवान् बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती पर भाकपा राज्य कार्यालय के सभागार में बिरसा जयंती पर बिरसा मुंडा को याद किया गया तथा उन्के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  धरती आबा भगवान् बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती पर भाकपा राज्य कार्यालय के सभागार में बिरसा  जयंती पर बिरसा मुंडा को याद किया गया तथा उन्के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी।   माल्यार्पण करते हुए  कार्यालय सचिव अजय सिंह नेकहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा एक महान वीर योद्धा एवं झारखंड उलगुलान के एक कर्मठ क्रांतिकारी वीर सपूत थे भगवान बिरसामुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब झारखंड की परंपरा एवं संस्कृति को बचाये रखने में हमलोग योगदान दे। भगवान बिरसा मुंडा सच्चेवीर थे,। ,वो जल जंगल जमीन के रक्षक थे, और उन्होंने संघर्ष के बल पर अंग्रेजो से लड़कर जल जंगल जमीन की रक्षा की थी और समतामूलक और सोषण बिहीन समाज की कल्पना की थी। इसी के कारण झारखण्ड की स्थापना2000 में हुई थी ।परंतु 19 बर्ष के बाद भी झारखड का स्थापना जिस उद्देश्य से किया गया था आज भी पूरा नहीं हो सका इसलिए हम सब लोगो को शपथ लेना होगा की बिरसा की विरासत को आगे बढ़ाये उनके सपनो झारखण्ड बनाये इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज ठाकुर।श्यामल चक्रबर्ती दिलीप तिवार...

धरती आबा भगवान् बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती पर प्रदेश प्रोफ़ेशनल कांग्रेस अध्यक्ष और समाधि स्थल के जमीनदानकर्ता आदित्य विक्रम जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल पहुंचे और माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 धरती आबा भगवान् बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती पर प्रदेश प्रोफ़ेशनल कांग्रेस अध्यक्ष और समाधि स्थल के जमीनदानकर्ता आदित्य विक्रम जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं  लाल किशोर नाथ शाहदेव कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल पहुंचे और माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।  झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर  कांग्रेस नेताओं ने बिरसा समाधि स्थल पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा एक महान वीर योद्धा एवं झारखंड उलगुलान के एक कर्मठ क्रांतिकारी वीर सपूत थे।  आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि भगवान बिरसा की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब झारखंड की परंपरा एवं संस्कृति को बचाये रखने में हमलोग योगदान देंगे।आदित्य जयसवाल ने बिरसा मुण्डा के कृत्यों पर रोशनी डालते हुए कहा भगवान बिरसा वीर थे,वो रणधीर थे ,वो जल जंगल जमीन के रक्षक थे,वो कैसे पीछे हट सकते थे वो तो यहां के आदिवासी योद्धा थे।            समाथि स्थल पर श्रद्बांजलि अर्पित करत...

प्रणब मुखर्जी को दी जा रही अंतिम विदाई राष्ट्रपति कोविंद पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793            भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी  निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। प्रणब मुखर्जी को पिछले 10 अगस्त को सेना के ‘रिसर्च एंड रेफ्रल हास्पिटल’ में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। उसके बाद वह काफी दिनों तक सेना के अस्पताल में कोमा में थे।  मुखर्जी को बाद में फेफड़ों में संक्रमण हो गया। वह 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति थे। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर सोमवार को सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। उनके सम्मान में भारत में 31 अगस्त से लेकर छह सितंबर तक राजकीय शोक रहेगा।तो चलिए जानते हैं कब होंगे प्रणब मुखर्जी के आखिरी दर्शन और कब होंगे पंचतत्व में विलीन से जुड़े सारे अपडेट्स दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास, 10 राजाजी मार्ग पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अंतिम दर्शन किए और उन्हें राजाजी मार्ग ...

लोधी घाट पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का किया गया अंतिम संस्कार

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793             दिल्ली स्थित लोधी घाट पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अभिजीत मुखर्जी ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कैबिनेट मंत्रियों, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने प्रणब मुखर्जी को उनके आवास 10 राजाजी मार्ग पर श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि सोमवार की शाम निधन हो गया था। वह 84 वर्ष के थे। प्रणब मुखर्जी को पिछले 10 अगस्त को सेना के ‘रिसर्च एंड रेफ्रल हास्पिटल’ में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। उसके बाद वह काफी दिनों तक सेना के अस्पताल में कोमा में थे। मुखर्जी को बाद में फेफड़ों में संक्रमण हो गया। वह 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति थे। केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर सोमवार को सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज दो मिनट का मौन र...