Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ज्ञापन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

वित्त,वाणिज्यकर तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव पहुँचे मेदिनीनगर परिसदन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - वित्त,वाणिज्यकर तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव पहुँचे मेदिनीनगर परिसदन , मेदनीनगर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुन्ना खान, प्रदेश कॉर्डिनेटर रुद्र शुक्ला और सलमान ने किया स्वागत मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने बार एसोसिएशन भवन निर्माण को लेकर सौपा ज्ञापन । विज्ञापन

मगही को हटाए जाने पर सक्रिय युवाओं विधायक श्रीमती पुष्पा देवी को माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  दिनांक 11 08 2021 दिन बुधवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नियमावली से पलामू के लिए  हिन्दी और मगही को हटाए जाने पर   सक्रिय युवाओं ने पाटन छतरपुर विधानसभा के विधायक श्रीमती पुष्पा देवी को माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक  ज्ञापन सौंपा l     ज्ञापन के माध्यम से आनंद कुमार ने कहा कि जिन  भाषाओं को नई नियमावली में स्थान दिया गया है उससे पलामू के लोगों का दूर दूर तक कोई सरोकार नहीं है l पठन-पाठन से लेकर  दैनिक दिनचर्या में भी उन भाषाओं का प्रयोग नहीं किया जाता है l  ऐसी परिस्थिति में यहां के युवाओं पर दूसरी भाषा थोपना सही नहीं है l अपने भविष्य की चिंताओं को लेकर   यहां के छात्रों में रोष व्याप्त है l ज्ञापन सौंपने वालों में आनन्द कुमार, साकेत कुमार, रंजीत कुमार, रमेश पांडेय, अविनाश हंस, मनीष मेहता, सूरज कुमार आदि छात्र शामिल रहे l

राज्य सरकार द्वारा JSSC में भाषा को लेकर हुए निर्णय के खिलाफ युवाओं ने सरयू राय, भानु प्रताप शाही, दीपिका पांडेय सिंह को सौंपा ज्ञापन।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  राज्य सरकार द्वारा JSSC में भाषा को लेकर हुए निर्णय के खिलाफ युवाओं ने सरयू राय, भानु प्रताप शाही, दीपिका पांडेय सिंह को सौंपा ज्ञापन। हिंदी को सूची में शामिल करने की मांग। विज्ञापन

टोरी जंक्शन में सुविधाओं को बहाल करने के लिए झारखंड विकास समिति के द्वारा सौंपा गया ज्ञापन।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  चंदवा :  टोरी जंक्शन रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं को बढ़ाते हुये बहाल करने हेतु झारखंड विकास समिति के द्वारा 8 सूत्री मांग पत्र टोरी रेल  प्रबंधक के माध्यम से रेल मंत्रालय भारत सरकार, महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर बिहार,एवं डीआरएम धनबाद के नाम ज्ञापन सौंपा गया।   विज्ञापन जिस में  टोरी  शिवपुर लाइन पर यात्री ट्रेन चलाने टोरी रांची यात्री ट्रेन आवागमन बढ़ाने एवं यात्रियों के सामान ढोने के लिए पंजीकृत कुली रखने जैसी बातें लिखा गया  है।  ज्ञापन सौंपने में असगर खान, बाबर खान,नाज़िश खान,विक्की खान,  रवि डे, रामयश पाठक, सत्येंद्र प्रसाद यादव  शंकर बैठा, प्रमोद साहू समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज भारतीय गैर सरकारी संघ एवं समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष डॉ. परमानन्द जोशी एवं डॉ. एस. डी. प्रसाद द्वारा राज भवन आकर राज्यपाल के आप्त सचिव श्री जे.पी. दाश को समर्पित किया गया।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज भारतीय गैर सरकारी संघ एवं समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष डॉ. परमानन्द जोशी एवं डॉ. एस. डी. प्रसाद द्वारा राज भवन आकर राज्यपाल के आप्त सचिव श्री जे.पी. दाश को समर्पित किया गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कोरोना काल की विषम परिस्थिति में निजी विद्यालयों के शिक्षकों/कर्मियों तथा ट्यूशन के माध्यम से आजीविका चलाने वाले शिक्षकों की आर्थिक स्थिति अत्यन्त ख़राब हो गई है। वे विषम परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया गया है कि ट्यूशन के माध्यम से आजीविका चलाने वाले शिक्षकों को सरकार द्वारा जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा योजना से आच्छादित किया जाय। साथ ही सरकार द्वारा एक नियत समय के बाद पेंशन के रूप में कुछ राशि सुलभ कराया जाय।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नगर सह मंत्री रोहित देव के नेतृत्व में नीलांबर पितांबर विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक एस०के पांडे को परीक्षा विभाग में चल रही अनियमितता को अविलंब ठीक करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नगर सह मंत्री रोहित देव के नेतृत्व में नीलांबर पितांबर विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक एस०के पांडे को परीक्षा विभाग में चल रही अनियमितता को अविलंब ठीक करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया जिसमें स्नातक खंड एक और स्नातकोत्तर खंड एक तथा तिन की परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि अभिलंब बढ़ाई जाए,ऑनलाइन फॉर्म भरने में हो रही परेशानी को अविलंब विश्वविद्यालय प्रशासन ठीक करें,सत्र 2017-20 ओल्ड कोर्स का परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि एवं परीक्षा की तिथि अभिलंब विश्वविद्यालय प्रशासन घोषित करें, अन्यथा विद्यार्थी परिषद छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आंदोलन हेतु बाध्य होगी,परीक्षा नियंत्रक डॉ एस०के पांडे ने छात्रों को आश्वस्त किया,परीक्षा की तिथि बढ़ाई जाएगी।

सरना धर्म कोड बिल पारित कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने को लेकर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने कहा, 2021 के जनगणना प्रपत्र में सरना धर्म कोड का प्रावधान शामिल करने के लिए सरकार ठोस पहल करे  सरना धर्म कोड बिल पारित कर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को आज एक ज्ञापन सौंपा. पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है और यहां की एक बड़ी आबादी सरना धर्म मानती है, लेकिन इसे अलग धर्म कोड का दर्जा नहीं मिल सका है. इसका असर आदिवासी समाज के  धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों पर पड़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समाज के लोग सालों से सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं. इस सिलसिले में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आपको ज्ञापन भी सौंपा भी गया है. ऐसे में सरना धर्म कोड को लागू करने की दिशा में सरकार ठोस पहल करे।   1871 से 1951 तक की जनगणना में आदिवासियों का अलग धर्म कोड था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 1871 से लेकर 1951 तक की जनगणना में आदिव...

माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज पूर्व विधानसभा सदस्य श्री सुखदेव भगत ने राज भवन आकर मुलाकात की एवं उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में प्रभावित शिक्षकों के हितों की रक्षा करने संबंधी एक ज्ञापन समर्पित किया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज पूर्व विधानसभा सदस्य श्री सुखदेव भगत ने राज भवन आकर मुलाकात की एवं उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में प्रभावित शिक्षकों के हितों की रक्षा करने संबंधी एक ज्ञापन समर्पित किया।