Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिजली विभाग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बिजली विभाग जाँच के नाम पर परेशान ना करे ग्रामीणों को -रुद्र शुक्ला

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 तरहसी प्रखण्ड के मिसिर पतरा और ओझा पतरा के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के द्वारा गलत तरीके से कई लोगो पर बिजली विभाग के द्वारा केश कर फाइन कर दिया गया साथ ही भारी मात्रा में बिल भी दिया जा रहा जिसके लिए इसके विरोध में ग्रामीणों ने एक जन सभा कार्यक्रम रखा जिसमे मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्यासी युवा नेता प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेशनल विंग श्री रूद्र शुक्ला जी उपस्थित रहे ।। कांग्रेस नेता श्री रुद्र शुक्ला ने कहा कि पूरे पांकी विधानसभा क्षेत्र सहित पलामू जिला के कई गाँवो में बिजली के भारी बिल सहित फर्जी केश की इस तरह की समस्या आये दिन देखनो को मिल रहा है जिससे ग्रामीण जनता को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है अगर जहाँ के लोगो ने बिजली का कनेश नही लिया है वहाँ पर बिजली विभाग के द्वारा जागरूकता शिविर लगाना चाहिए।  जिससे जो कोई भी बीजली का कनेक्शन नही लिया वो ले न कि आम जनता के ऊपर केश कर के उसे परेशान किया जाय । मिसिर पतरा और ओझा पतरा के कई लोगो का कनेक्शन होने के बाद भी उ...

नावा बाजार के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र में एक माह पूर्व में जला ट्रांसफार्मर बिजली विभाग द्वारा नया नहीं लगाया तो आंदोलन

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793 नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के कंडा पंचायत स्थित आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र  कोरटा में बिजली ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व में जल जाने के कारण कोटा गांव में अंधेरा कायम है ।वहां के ग्रामीणों में बिजली विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर नहीं लगने से काफी रोष है। लोग अंधेरा के साथ-साथ मोबाइल चार्ज में अन्य घरेलू उपयोग से वंचित हैं ।स्थानीय सिपाही परहिया ट्रांसफार्मर जलने की सूचना स्थानीय मुखिया सुनीता देवी व नावा बाजार जिला परिषद अनुज राम को दूरभाष से सूचित किया ।जहां दोनों जन प्रतिनिधि ने बिजली विभाग द्वारा 4 दिनों के अंदर नए ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो तुकबेरा स्थित विद्युत सब स्टेशन में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम के साथ नावा बाजार थाना सूचित कर एनएच 98 मुख्य मार्ग करने  की बात कही। विज्ञापन

बिजली विभाग के बिधूतकर्मी के द्वारा केस माईनेज के नाम पर लिया गया 95 हजार रुपए

पलामू समाचार केंद्र   चन्देश  कुमार मेहता  उंटारी रोड प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन उंटारी रोड थाने के बिरजा गाँव मे  बिजली विभाग के जेई शिवम पांडे  के द्वारा अवैध बिजली जलाने वाले के विरुध शनिवार को छापामारी अभियान चलाया गया था, जिसमे  बिरजा  गांव के बब्लू चौधरी अवैध मिल चलाते पकड़े गए थे, जिसमे जेई शिवम पांडे के द्वारा बब्लू चौधरी से केस माईनेज के नाम पर एक लाख   की मांग की गई थी, तो बब्लू चौधरी ने  विधुत कर्मी  संतु  विश्वकर्मा को तुरंत 95 हजार रुपए दिए। जिसमे जेई   ने अपने विधुतकर्मि  को बब्लु चौधरी से और  पांच हजार लेने को बोला , तो विधुत कर्मी  संतु विश्वकर्मा  ने और पैसे की डिमांड   करने लगा। बब्लु चौधरी ने बताया कि जेई के आदेशानुसार संतु विश्वकर्मा को  पंनचानबे  हजार  रुपए  दे दिया हूँ। लेकिन जेई  शिवम पांडे और विधुतकर्मी संतु विश्वकर्मा के द्वारा     केस माईनेज के नाम पर दबाव बनाकर और  पांच हजार की मांग...

अंधेरे में गुजरेंगे झारखंड के 7 दिन! विभाग के निदेशक ने की लोगों से ये अपील

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम के निदेशक (ऑपरेशन) और झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के एमडी केके वर्मा ने कहा है कि बिजली को लेकर फिलहाल पूरे देश में हालत खराब है. राष्ट्रीय आपदा की स्थिति है. इसलिए आनेवाले सात दिनों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है. निदेशक केके वर्मा ने कहा कि इस बार काफी बारिश हुई है, जिसके कारण कई कोयला खदानों में पानी भर गया है. जिसके कारण कोयला गीला हो चुका है. इसके कारण देशभर के कई पावर प्लांट में क्षमता से कम बिजली का उत्पादन हो रहा है. इस देशव्यापी कोयला संकट का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. झारखंड में लगभग 450 से 500 मेगावाट बिजली की कमी हो रही है. इसलिए लोग बिजली का इस्तेमाल तभी करें, जब जरूरत हो. MD ने लोगों से की अपील अभी देश में राष्ट्रीय आपदा की स्थिति है, लोग बिजली की खपत कम करें. उन्होंने कहा कि इस साल ज्यादा बारिश के कारण कोयला खदानों में पानी भर गया है, जिसके कारण प्लांटों को कोयला मिलने में परेशानी हो रही है.

हरिहरगंज क्षेत्र में बिजली की स्थिति बेहद खराब को देखते हुए विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बिजली विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से मिले

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामूः हुसैनाबाद- हरिहरगंज क्षेत्र में बिजली की स्थिति बेहद खराब को देखते हुए विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बिजली विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से मिले। विधायक ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में आयी गिरावट से हो समस्याओ से अवगत कराया और कहा कि हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पचंबा में बिजली ग्रिड रहने के बावजूद क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलना काफी दुःख का विशय है। उन्होंने प्रधान सचिव से हुसैनाबाद-हरिहरगंज में 20 से 22 घंटे बिजली देने की मांग की है।बिजली विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार ने जल्द ही बिजली में सुधार का आश्वासन दिया है। विज्ञापन

लेस्लीगंज बिजली विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी ग्रामीणों को बेवजह तंग न करें-डां शशिभूषण मेहता

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +9179799886793  बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी बेवजह ग्रामीणों को तंग ना करें विभाग अपने अस्तर से सर्वे कराकर हर घर में बिजली मीटर लगाएं। एवं प्रतिमाह ग्रामीणों को बिजली बिल दे ग्रामीण स्वतह बिजली बिल विभाग को जमा करेंगे। उक्त बातें पाकी विधानसभा के विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने लेस्लीगंज सब स्टेशन में आयोजित ऑल टाइम बिजली सेटलमेंट सह अभिनंदन समारोह मे बोल रहे थे।कर्मचारी पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जितना संभव हो सके विभाग ग्रामीण को सहयोग करें।एवं बिजली मुहैया कराएं क्योंकि पूरा विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है।बिजली रहने से किसान अपने सिंचाई में भी बिजली का उपयोग करेंगे।और खेती से लाभ लेंगे। विज्ञापन क्या कहते हैं बिजली कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार इस बाबत बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि ऊपर से ही जरूरत के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में एक साथ पूरे क्षेत्र को बिजली मुहैया कराना संभव नहीं है।यही कारण है कि बारी बारी स...

बिजली चोरी रोकने की ऑनलाइन हो रही तैयारी, जेबीवीएनएल तैयार कर रहा सिस्टम

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं  विभाग अब बिजली चोरी करने वालों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू किया जा चुका है. इस ट्रैकिंग सिस्टम को जेबीवीएनएल के एक्सपर्ट्स तैयार कर रहे हैं. यह सिस्टम बिजली चोरी की ऑनलाइन ट्रैकिंग करने में विभाग की मदद करेगा. निगम के आइटी विभाग की मानें तो, इसके लिये सिस्टम बनाया जा रहा है. प्रोजेक्ट बड़ा है. इससे वृहत स्तर पर मॉनिटरिंग की जा सकेगी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में इसके लिये मीटर लगाने के साथ सिस्टम डेवलप किया जायेगा. प्रोजेक्ट बनने और लागू होने में समय लगेगा. पिछले कुछ समय से निगम की ओर से इसमें काम किया जा रहा है. विज्ञापन 3616 बिजली चोरों के यहां हुई छापेमारी, 750 पर एफआईआर बिजली चोरों पर नियंत्रण के लिए झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड लगभग हर महीने छापेमारी कर रही है. न केवल छापेमारी की जा रही है बल्कि कार्रवाई भी हो रही है. बीते 15 दिनों की कार्रवाई के तहत 36...

मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के अभियंताओं ने छापामारी अभियान चलाया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के अभियंताओं ने छापामारी अभियान चलाया। बिजली चोरी करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मोहम्मदगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। आशय की जानकारी विभाग के कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने दी।

कोनवाई पंचायत में तीन महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पांकी प्रखंड अंतर्गत कोनवाई  पंचायत के  बाजार पे पिछले लगभग तीन से चार महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। इस बाबत कोनवाई के ग्रामीण बिट्टू पासवान, बच्चन ठाकुर, मंगलम डॉक्टर, पंकज पासवान, मंटू सिंह, संकटेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजन कुमार, राकेश रजक, मोनू गुप्ता, संगुत सिंह, अभिनाश, बालमुकुंद सिंह, अरुण ठाकुर। समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो से तीन महीने से पंचायत में लगे ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना लिखित रूप से व मौखिक रूप से विधिक सेवा प्राधिकार, बिजली विभाग मेदिनीनगर, व विधायक साथ ही कोनवाई पंचायत के जिम्मेवार लोगों को दी जा चुकी हैं। परंतु विभागीय उदासीनता के कारण इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। व नही ही अभी तक ट्रांसफार्मर बदलवाने का कार्य किया गया। सभी के द्वारा सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। अभी तक बिजली व...

चतरा जिले में बिजली का कार्य कर रहे टेक्नो कम्पनी की होगी जांच : श्रम मंत्री

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  चतरा जिले में बिजली का कार्य कर रहे टेक्नो कम्पनी की पूरे जिले में किये गए कार्यों की बहुत जल्द जांच कराई जायगी । टेक्नो कंपनी ने चतरा जिले में अबतक सिर्फ लूटने का ही काम किया है। इस कंपनी द्वारा अनियमितता की काफी शिकायतें मिलने के बाद चतरा विधायक सह राज्य के श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता टेकनो कंपनी पर काफी नाराज दिखे । मंत्री भोक्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हम चतरा को चारागाह नहीं बनने देंगे तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने के नाम पर टेक्नो कंपनी ने विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी ठगने का काम किया है । इस कंपनी द्वारा लगाए गए बिजली आपूर्ति के दौरान काफी कमियां दिखी। जैसा कि लोगों को यह बात अच्छी तरह से पता है कि इस कंपनी द्वारा कहि खम्भा नहीं है तो कहि तार नहीं, तार है तो कहि मीटर नहीं है। इस प्रकार से चतरा जिले में बिजली का बड़ा टावर का निर्माण में भी घटिया सामाग्री के प्रयोग सहित कई अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुआ है जो कि एक जांच का विषय है और मैं इस पूरे मामले का जांच जांच कराउंगा। ।