पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी बेवजह ग्रामीणों को तंग ना करें विभाग अपने अस्तर से सर्वे कराकर हर घर में बिजली मीटर लगाएं। एवं प्रतिमाह ग्रामीणों को बिजली बिल दे ग्रामीण स्वतह बिजली बिल विभाग को जमा करेंगे। उक्त बातें पाकी विधानसभा के विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने लेस्लीगंज सब स्टेशन में आयोजित ऑल टाइम बिजली सेटलमेंट सह अभिनंदन समारोह मे बोल रहे थे।कर्मचारी पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जितना संभव हो सके विभाग ग्रामीण को सहयोग करें।एवं बिजली मुहैया कराएं क्योंकि पूरा विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है।बिजली रहने से किसान अपने सिंचाई में भी बिजली का उपयोग करेंगे।और खेती से लाभ लेंगे।विज्ञापन
क्या कहते हैं बिजली कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार
इस बाबत बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि ऊपर से ही जरूरत के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में एक साथ पूरे क्षेत्र को बिजली मुहैया कराना संभव नहीं है।यही कारण है कि बारी बारी से थोड़े-थोड़े अंतराल में हर फिटर को बिजली मुहैया कराया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक सरकार बिजली मुहैया कराएं तभी बिजली की समस्या ग्रामीण को निजात मिल सकती है। इस मौके पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता सुरेंद्र प्रसाद मुर्मूू,प्रदिप पाण्डेय,अनुज कुमार, राकेश पाण्डेय, अखिलेश शुक्ला,लाला प्रसाद यादव, मनदीप मेहता, संतोष मेहता, निर्मल मेहता, दिलीप मेहता ,विवेक मेहता समेत कई लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment