पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर। सोमवार (10 नवम्बर 2025) को पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली कि काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (JH03AP-3034) से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सदर, लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिंगराकला, अमानत नदी के पास एनएच-39 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया।
वाहन जांच के दौरान पहुंचा मोड़ की ओर से संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से पुलिस जांच स्थल की ओर आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया।
डीएसपी (परि.) राजीव रंजन की उपस्थिति में की गई तलाशी में युवकों के पास से करीब 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन, 2,660 रुपये नगद तथा उक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान चिन्दु कुमार (23 वर्ष), पिता इश्वरी गुप्ता, निवासी जेलहाता बड़ा तालाब तथा अतुल रंजन सिंह (25 वर्ष), पिता बिजेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी जेलहाता मुर्गा मार्केट, थाना शहर, जिला पलामू के रूप में हुई।
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गढ़वा निवासी राजा नामक व्यक्ति से ब्राउन शुगर खरीदकर डालटनगंज क्षेत्र में बेचने का कार्य करते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सदर थाना कांड सं. 126/25, दिनांक 10.11.2025, धारा 17(a)/21(a)/22(a)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
युवकों के पास से जप्त सामग्री में ब्राउन शुगर – 21.00 ग्राम लगभग, रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन – 1,टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल – 1, नगद राशि – ₹2,660
इस छापामारी दल में डीएसपी (परि.) राजीव रंजन, थाना प्रभारी लालजी, सहायक उपनिरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, चन्द्रशेखर दूबे, विध्यकिशोर पासवान, कलामुदीन अंसारी, दिलीप कुमार, आशीष कुमार पासवान, बचन राम एवं रामाशीष सिंह शामिल थे।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment