पलामू समाचार केन्द्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 आईआरबी के अभिनव प्रयास से डिजिटल शिक्षा से जुड़ रहे ग्रामीण बच्चे --------- सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी संस्था इंडियन रोटी बैंक (आईआरबी) ने अपने सेवा के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उड़ान एजुकेशन के तहत संचालित नि:शुल्क डिजिटल क्लास के नवीन स्वरूप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने का संकल्प जक बार फिर दोहराया गया। कार्यक्रम में आईआरबी के दिल्ली प्रदेश संरक्षक देवेश तिवारी, झारखंड प्रदेश संरक्षक सोनू सिंह नामधारी, संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक-सह- ‘माटी के लाल’ अविनाश देव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सह-संयोजक दीपक तिवारी एवं नि:शुल्क डिजिटल क्लास की संचालिका दुर्गा तिवारी ने मुख्य अतिथि देवेश तिवारी को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। *कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों में स्वीकृत विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य करते हुए उसे पूर्ण कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण यदि कार्य प्रभावित हुआ है तो अब उसमें तेजी लाएं तथा योजनाओं को पूर्ण करने की बात कही।
इसके अलावे उपायुक्त ने विभिन्न विभागों,भवन प्रमंडल,भूमि संरक्षण, कृषि विभाग,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विशेष प्रमंडल, जल पथ प्रमंडल समेत अन्य विभाग के पदाधिकारियों से संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को 15 जून 2021 को संपन्न जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) पलामू की बैठक में उठाए गये बिदुओं पर भी कार्य करने की बात कही।विज्ञापन
सभी विभागीय कर्मियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का दिया निर्देश
बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने विकास योजनाओं की समीक्षा के पश्चात कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यों की भी समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारियों से विभाग अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को कोविड-19 का टीका दिलवाने की अपील की।उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों से समन्वय स्थापित करते हुए ड्राइव चलाकर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लेने में उनकी मदद करें। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीडीपीओ से समन्वय बनाते हुए सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को अपने परिवार तथा आस-पड़ोस के लोगों को कोविड-19 टीका लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही।वहीं कृषि पदाधिकारी कृषि मित्र तथा खाद- बीज व्यवसायियों को स्वयं तथा अपने परिवार को कोविड-19 का टीका दिलाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।वहीं उपायुक्त ने सभी इंसिडेंट कमांडरों से आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाते हुए टीकाकरण कार्य में गति लाने की बात कही।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में उपायुक्त श्री रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर,सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल,डीएफओ,डीआरडीए निदेशक स्मिता टोप्पो,अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजेश शाह,जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार,जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार,सभी बीडीओ समेत विभिन्न विभगाों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment