पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 पंचायत से लेकर राज्य स्तर पर चलेगा कार्यकर्ताओ को जोड़ने का अभियान मेदिनीनगर शहर के रेडमा स्थित सत्कार भवन परिसर में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड का पलामू प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री सह झारखंड प्रभारी राम सेवक सिंह ,जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, प्रवीण सिंह, झारखंड प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी,हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा के पूर्व जदयू प्रत्याशी आदित्य कुमार चंदेल,पार्टी के जिला अध्यक्ष राज नारायण पटेल सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओ ने संयुक्त रुप से दिप्रज्वलित कर किया। मौक़े पर बिहार सरकार के पूर्वसमाज कल्याण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओ का सही आकलन किया जा रहा है। संगठन में पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओ को अहम योगदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जदयू पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक संगठन का विस्तार करते हुए झारखंड में पार्टी को मजबूत करने की कार्य करेगी। मौके पर झारखंड...