Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सुझाव

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

विपक्षी विधायक लिखित में दें सुझाव सरकार जरूर काम करेगी, विधानसभा में बोले सीएम हेमंत सोरेन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरुआत से ही काफी हंगामेदार रहा है। विपक्षी विधायक राज्य की हेमंत सरकार पर उग्रवाद, अपराध, बेरोजगारी, नियोजन नीति और पारा शिक्षक के मुद्दे को लेकर हमलावर रहे हैं। बीजेपी विधायक लगातार नियोजन नीति पर चर्चा की मांग को लेकर सदन में हंगामा कर रहे हैं। सोमवार को भी बीजेपी विधायकों ने वेल में जाकर हंगामा किया। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के संबोधन के दौरान विपक्षी विधायक लगातार विरोध करते रहे। विपक्षी विधायकों ने बाद में वॉकआउट कर दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा सरकार पारदर्शी है इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ के विधायकों की तरफ से काफी अच्छे सुझाव आये हैं। सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पदाधिकारियों के सहारे चीजें छोड़ी नहीं जाती। उन्होंने कहा कि पक्ष हो विपक्ष के विधायक, कृपया लिखित में सुझाव दें। सीएम ने कहा कि सरकार सुझावों पर काम करेगी। हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में विकास की इबारत तभी लिखी ज...