पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 15 अगस्त 2021दिन रविवार को मोहर्रम इंतजा मियां कमेटी के सदर जीशान खान की अध्यक्षता में पांचवी का गोल जनरल के कार्यालय से होते हुए कर्बला पर संपन्न हुआ और खान-ए-हुसैन कमिटी के द्वारा मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । अध्यक्षता खान-ए-हुसैन कमिटी के सदर ने किया, साथ में कमिटी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। मौके पर उपस्थित खान-ए-हुसैन कमिटी के पदाधिकारियों द्वारा काफी जोश व खरोश के साथ नवनिर्वाचित जेनरल खलीफा जनाब ज़ीशान खान साहब का पगड़ी पहनाकर व नारों के साथ सम्मान दिया गया। नवनिर्वाचित जेनरल खलीफा ने मौके पर उपस्थित खान-ए-हुसैन कमिटी के पदाधिकारियों से अपील किया कि इस वर्ष मुहर्रम खुद को सुरक्षित रख कर मनाएं, घरों व मुहल्लों में फतेहखानी कराये। साथ ही साथ किसी भी तरह का जुलूस व भीड़ लगाने के लिए मना किया, एवं मास्क लगाने के लिए कहा गया । समारोह में आये मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी के, अंजुम...