पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 ग्रहण के दौरान नंगी आंखों से सूर्य की ओर न देखें। रांची: साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। ग्रहण काल में सूर्य आंशिक रूप से ढका हुआ रहेगा। इस कारण इसे खंडग्रास सूर्यग्रहण माना जाएगा। करीब पांच घंटे तक के लिए लगने वाला खंडग्रास सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार शाम 7.04 बजे से आरंभ होगा जो कि मध्य रात्रि 12.23 तक रहेगा। ज्योतिष डॉ. एसके घोषाल के अनुसार सूर्य ग्रहण का असर भारत पर नहीं पड़ेगा। घोषाल के अनुसार खंडग्रास सूर्य ग्रहण का स्पर्श काल संध्या 07.04 बजे है। सम्मिलन काल 08.02 बजे जबकि ग्रहण का मध्यकाल 09.45 बजे पड़ेगा। वहीं, मोक्ष काल अथवा ग्रहण की समाप्ति मध्य रात्री 12.23 बजे होगी। ग्रहण का असर प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका में पड़ेगा। हालांकि, भारत में सूर्य ग्रहण का असर पड़े या न पड़े, ग्रहण काल में भोजन करना और सोना स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण काल में ईश्वर की प्रार्थना करना चाहिए