पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
गढ़वा में 60-पलामू में 18 जगहों पर लगेंगे मोबाइल टॉवर, नक्सल प्रभावित इलाकों में संचार व्यवस्था होगी सुदृढ़
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू एवं गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित इलाकों में 80 जगहों पर मोबाइल टॉवर लगाए जायेंगे. संचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विगत तीन-चार वर्षों से इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था. इसे देखते हुए केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय ने गढ़वा एवं पलामू जिले के सात दर्जन स्थानों पर मोबाइल टावर स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है. गढ़वा के इन इलाकों में लगेंगे मोबाइल टॉवर पलामू के सांसद वीडी राम ने कहा कि गढ़वा जिले के आदर, लहसुर, बरगढ़, बरकौल, बरवा, बरवाडीह, भंडरिया, बिचका, बिलैतिखेर, बिन्दा, ब्रीजपुर बिरगांव, विश्रामपुर, बुल्का, छपकली, चटाकुड, चौतनटोली, चिनियां, चुतरू, डेढया, गरबांध, होन्हेखुर्द, हुरदाग, जेनेवा, जोन्हीखांड, कचनपुर, कैलानटोला, कथरकला, केतार, खरौंधी, खुरी, खुटीयां, कोदवा, कोरवाडीह बहरटोली, कुल्ही, कुम्बाखुर्द, कुपा, कुटकु, लोका आगनबारी, मदगड़ी, मुरखुर, पाल्हे, पंचफेरी, पारों, पाट, पतरा, पोलपोल, राजी, रक्सी, रमकंडा, रामपुर, रनपुरा, संघाली, सींजों, सीरोईकेला, सिसरी, सोहबर...