पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
हरमू रोड से स्कूटी सवार युवकों ने युवती से मोबाइल लूट कर फरार। दोबा मोड़ से ट्रांसफार्मर लदा एक मालवाहक पियागो टेंपो जब्त किया।
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 हरमू रोड से स्कूटी सवार युवकों ने युवती से मोबाइल लूट कर फरार। आपसी विवाद में हुई मारपीट में आठ लोग घायल, हैदरनगर थाना के चेचरिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट। सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया भर्ती। मामले की जांच में जुटी पुलिस। कुडू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोबा मोड़ से ट्रांसफार्मर लदा एक मालवाहक पियागो टेंपो जब्त किया है। इस टेंपो में चोरी के 12 ट्रांसफार्मर लदा था। कुडू थाना पुलिस ने मौके पर 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुडू थाना पुलिस की मानें तो चोरी के बरामद सभी 12 ट्रांसफार्मर से क्वाईल निकला हुआ है। बताया जाता है कि ट्रांसफर लदे टेंपो संख्या जेएच 01डीवाई 3448 चान्हो से लोहरदगा की ओर जा रही थी। जिसकी गुप्त सूचना एसपी प्रियंका मीना को लगी।उसी के आधार पर ये करवाई हुई। आपसी विवाद में हुई मारपीट में आठ लोग घायल, हैदरनगर थाना के चेचरिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट। सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया...