पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह सदस्य माटी कला बोर्ड झारखंड सरकार श्री अविनाश देव ने एक महिला के लिए रक्तदान करके सही मायने में महिला दिवस की सार्थकता को सिद्ध कर दिया है l दरअसल सोनपुरवा, गढ़वा निवासी राम दुलारी देवी जी को ऑपरेशन के लिए 1 यूनिट रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी l अपने संज्ञान में मामला आते ही श्रीं देव ने बिना देर किए ब्लड बैंक जाकर एक यूनिट रक्तदान किया l विज्ञापन इस अवसर पर श्री देव ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान करना एक सुखद अनुभूति है l रूढ़ीवादी बातों से बिना भयभीत हुए सभी युवाओं को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए l रक्तदान करने से रक्तचाप और स्वास्थ्य संबंधी अनेक बीमारियां स्वतः ठीक हो जाती है l अतः सभी व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान करके समाज को प्रेरित करना चाहिए l