पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डाल्टेनगंज(22 सितम्बर, बुधवार)प्रसव वेदना से तड़पती गढ़वा जिला, भवनाथपुर थाना के रपुरा गांव निवासी देवेंद्र प्रजापत्ति के पत्नी रीना देवी को अनूप प्रजापत्ति के प्रयास से हील फ़ॉर ऑल सोसाइटी के संरक्षक सह झारखंड माटीकला बोर्ड के सदस्य अविनाशदेव ने हील फ़ॉर ऑल के डायरेक्टर राम श्याम बंधु के सहयोग से संत मरियम विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक अभिषेक गिरी ने एक यूनिट रक्तदान कर रीना देवी को जीवनदान दिए। इस मौके पर अविनाशदेव ने कहा लहु के एक एक कतरा जीवन बचने में उपयोग हो न कि किसी को लहूलुहान करने में नुकसान हो। हर नौजवान साथियों, भाइयों, बहनों,बुद्धिजीवी मित्रों से आग्रह होगा कि अस्पताल में खून,प्लाज्मा की कमी को देखते हुए रक्तदान कर लोगों को जीवनदान देने में पलामू प्रमण्डल को सहयोग करें।विज्ञापन
Comments
Post a Comment