पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मेदिनीनगर,पडवा मोड़ एवं बैरिया चौक स्थित विभिन्न दुकानों का किया औचक निरीक्षण
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने आज दिनांक 23 अक्टूबर 2021 को मेदिनीनगर,पडवा मोड़ एवं बैरिया चौक स्थित विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरिया चौक स्थित दो दुकानों के किचन परिसर में काफी गंदगी पाया गया तथा साथ ही साथ अखाद्य रंग एवं हाइड्रोपाउडर पाया गया जिसे दूसरी बार पाए जाने पर उनके खिलाफ एफएसएसएआई एक्ट 2006 के अंतर्गत कार्रवाई करने का चेतावनी देकर छोड़ दिया गया तथा सामान को नष्ट किया गया। वही पडवा मोड स्थित मनीष स्वीट्स एवं नमकीन दुकान के किचन में भी काफी गंदगी पाया गया खाद्य सामग्री एवं मिठाइयां खुली पाई गई इनके दुकान में भी अखाद्य रंग पाया गया जिसे चेतावनी देते हुए जला दिया गया। पुनरावृत्ति होने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि दीपावली त्योहार में मिठाइयों में मिलावट न करें यदि निरीक्षण/जांच में मिलावट पाया जाता है तो उस दुकानदा...