पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
एफसीआई के प्रबंधक तथा वहां मौजूद किसानों से हुए रूबरू
छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्री एनपी गुप्ता ने कार्यपालक दण्डाधिकारी के साथ आज दिनांक 8 जनवरी 2020 को छत्तरपुर में स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र का औचक निरीक्षण कर चल रहे कार्याें की वास्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ हीं केंद्रों पर आए हुए किसानों से बातचीत कर उन्होंने धान अधिप्राप्ति केन्द्र पर मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए अन्य किसानों को भी धान अधिप्राप्ति केन्द्र पर अपने धान की बिक्री करने हेतु जागरूक करने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा ना तो कटौती की जाएगी ना ही किसी तरह की राशि की वसूली की जाएगी।
उन्होंने बताया कि किसानों को धान उतारने और ढाला लगाने के लिए अपना मज़दूर लाना होगा या केंद्र में उपस्थित लेबर से मजदूरी की बात करके ही उतारना होगा। *इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का खर्च नहीं देना है।* उन्होंने किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द से जल्द सूचित करने का निर्देश दिया। धान अधिप्राप्ति केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए उन्होंने एफसीआई के प्रबंधक को विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है।
Comments
Post a Comment