पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पहुंची मनातू प्रखण्ड पांकी विधानसभा क्षेत्र के मनातू प्रखंड में आज दिनांक 26 फरवरी 2021 को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नीता चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए तैयार किये जा रहे प्राथमिकता सूची का निरीक्षण करने पहुंची। इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के अलावा महिला पर्यवेक्षिका विभा कर्ना भी मौजूद थीं। बताते चलें कि पांकी विधायक द्वारा पांकी विधानसभा क्षेत्र के मनातू प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए प्राथमिकता सूची को तैयार करने में अनियमितता बरतने से संबंधित शिकायत की थी। उक्त शिकायत के आलोक में उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी- सह-वरीय पदाधिकारी मनातू श्रीमती नीता चौहान को उक्त मामले की जांच करने का निर्देश दिया था।