पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पांकी प्रखंड के बान्दुबार म़े दो लोगों को अज्ञात वाहन ने धक्का मारी।मालूम कि रामबेलास सिंह को पांकी-मेदिनीनगर के मुख्य पथ पर करीब संध्या-6:30 बजें अज्ञात वाहन ने धाका मारा।धक्का मारने के पश्चात उन्हे पांकी इलाज के लिए ले गया लेकिन वहां के डाक्टर द्वारा रेफर मेदिनीनगर कर दिया गया।मेदिनीनगर में इलाज डाँ विजय सिंह के पास होने के दौरान मौके पर उनका मृत्यु हो गई।दूसरी गिरवर सिंह, पिता-फुलेश्वर सिंह अपने घर से दो वाहन के द्वारा पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग की ओर आ रहे थे, मुख्य मार्ग पर आने के दौरान पिछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारा।घायल व्यक्ति गिरवर सिंह को इलाज के लिए मेदिनीनगर डाँ विजय सिंह के इलाजरत है।दुर्घटना ग्रस्त अज्ञात वाहनों का अभी कोई मालूम नहीं चल पाया है।