पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय करवा रहा है "आजादी का अमृत महोत्सव" पर "देशभक्ति गीत प्रतियोगिता" में भाग लेने का आखिरी दिन भारत की आजादी के "अमृत महोत्सव" के क्रम में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पत्र सूचना कार्यालय व प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, रांची क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, गुमला के संयुक्त तत्वाधान में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता की जज होंगी मेघा श्रीराम डाल्टन जो कि झारखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका और भारतीय सिनेमा जगत की जाने-माने पार्श्व गायिका हैं। इन्होंने "शिवाय" फिल्म में गाना गया है और "कोक स्टूडियो" में परफॉर्म किया है, साथ ही इन्होंने "सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स" भी जज किया है। टॉप 10 फाइनलिस्ट को मिलेगा मेघा डाल्टन के साथ एल्बम में गाना गाने का मौका। विज्ञापन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिंदी या झारखंड की किसी भी भाषा में देशभक्ति गीत गाते हुए 60 सेकंड ...