पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 उंटारी रोड थाना के ग्राम करकटा निवासी विकास कुमार विश्वकर्मा को थाना प्रभारी नेमधारी रजक और समाज सेवी भारदुल पासवान ने बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर थाने के अधिकारियों के साथ साथ विकास के परिजन और गांव के लोग भी उपस्थित थे। झारखण्ड के 22 वर्ष होनहार युवक विकाश कुमार विश्वकर्मा ने जिन्होंने अपनी याददाश्त सकती के बदौलत 195 देशो के नाम सहित उनकी राजधानी मुद्रा एवं क्षेत्रफल सिर्फ 11मिनट 7 सेकेंड मे सुनाकर इंडिया, एशिया एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड के बुक मे अपना नाम दर्ज कराकर ये मिशाल कायम किया है। जो की ऐसा करने वाला विकाश कुमार विश्वकर्मा दुनिया का पहला युवा बना l विकाश कुमार विश्वकर्मा का जन्म एक सामान्य परिवार मे झारखण्ड के पलामू जिले के एक छोटे से गाँव करकट्टा मे हुआ जिनका प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा गाँव से ही पूरी हुई l जब विकाश ने सन 2017 मे B.A मे दाखिला लेकर कम्पटीशन के तयारी के लिए पटना गया उसी दौरान एक प्रशिक्षक से प्रेरणा मिला तभी से इन्होने ठाना की हमें भी वर्ल्ड रिक...