पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 डालटनगंज सरस्वती पूजा विर्सजन के दौरान डीजे बंद करने के निर्देश पर पुलिस को ही धमकी दे डाली गयी । बाद में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार युवकों की पहचान जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के करकटा निवासी ललन मेहता के पुत्र गोविंद कुमार ( 22 वर्ष ) एवं पिंटू कुमार ( 20 वर्ष ) के रूप में हुई है । क्या है मामला ? जानकारी के अनुसार उंटारी के चेचरिया स्कूल के पास सरस्वती पूजा विर्सजन जुलूस निकाल गया था । जुलूस में डीजे बजाया जा रहा था इसी क्रम में उंटारी रोड थाना के सहायक अवर निरीक्षक टुनटुन कुमार अपनी टीम के साथ वह पहुंचे और पूर्व के निर्देश का हवाला देते हु डीजे बंद करने की सलाह दी । डीजे गोविंद बज रहा था । इससे पिंटू भड़क गया और पुलिस से ही उलझ गया । दोनों नशे में धुत पाये गए । डीजे बंद करने की सलाह पिंटू को इतनी नागवार गुजरी कि उसने एएसआई को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे डीजे बंद करा देंगे तो रेलवे लाइन में कटकर आत्महत्या कर लेगा...