पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे लाखों छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। स्कूल फीस को लेकर मचे चौतरफा बवाल के बीच सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिनका फीस पेंडिग है उसका न नाम काट सकते हैं और न परीक्षा में बैठने से रोक सकते हैं रांची: प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे लाखों छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। स्कूल फीस को लेकर मचे चौतरफा बवाल के बीच सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिन छात्रों का स्कूल फीस पेंडिग है, स्कूल उसका न तो नाम काट सकते हैं और न ही परीक्षा में बैठने से रोक सकते हैं। प्राइवेट स्कूलों में फीस को लेकर सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश राजस्थान से जुड़े एक केस में आया है। जिसे अब हरियाणा और पंजाब में भी लागू कर दिया गया है। संभव है कि इस आदेश को झारखंड में भी लागू कर दिया जाए। प्राइवेट स्कूलों के लिए स्कूल फीस वसूलने के मसले पर उच्चतम न्यायालय ने नई गाइडलाइन तय कर दी...