Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बागवानी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बागवानी से किसान होंगे सशक्तः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आयुक्त पहुंचे गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड के सीमांत गांव कदवा, गड्डे की खुदाई कर आम बागवानी की शुरुआत की बागवानी से अपने क्षेत्र में ही लोगों को मिलेगा रोजगारः उपायुक्त पानी रोको-पौधा रोपो अभियान के तहत बीभा देवी के खेत में हो रही बागवानी आयुक्त ने सुखलदरी फॉल की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा, कहा पर्यटकों के लिए बढ़ाई जाएगी सुविधा बागवानी से किसान सशक्त होंगे। उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी। इससे दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ग्रामीण किसान आत्मनिर्भर होंगे। यह बातें प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही। वे आज गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड के भंडार पंचायत के सीमांत गांव कदवा उर्फ लिखनीधौरा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने पानी रोको-पौधा रोपो के तहत वीभा देवी के खेत में आम बागवानी के लिए गड्ढ़ा खोदने के कार्य की शुरुआत कर रहे थे। आयुक्त के साथ गढ़वा उपायुक्त श्री राजेश पाठक, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय भी थे।  आयुक्त ने किसानों का हौसला बढ़ाया और बागवानी व खेती के लिए प्रेरित/प्रोत्साहित ...

मेराल बीडीओ ने बागवानी का किया स्थल निरीक्षण दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  बीडीओ गौतम कुमार द्वारा बुधवार को मेराल प्रखंड के गोंदा पंचायत में चल रहे बिरसा हरित ग्राम योजना का स्थल निरीक्षण किया गया। इस क्रम में बीडीओ श्री कुमार ने गोंदा तथा लातदाग गांव में लगाया जा रहे, बागवानी की जांच की तथा लाभुकों को आवश्यक निर्देश दिया। लातदाग में प्रवीण कुमार गुप्ता सतीश प्रसाद गुप्ता शंभू सिंह तथा मंजू देवी के खेत में लगाएंगे पौधों को निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों को बिरसा हरित ग्राम योजना का शत-प्रतिशत घेराबंदी, एचटैग, एवं सूचना पट लेखन का काम एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने लाभुकों को बागवानी के लिए प्रखंड में उपलब्ध कीटनाशक एवं दवा प्राप्त करने को कहा। इस मौके पर मुखिया प्रकाश कुमार अरुण, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह, बीपीओ फिरोज अंसारी, कनीय अभियंता देवनाथ प्रसाद, नवीन कुमार मिश्रा इत्यादि मौजूद थे।

बीडीओ ने की बागवानी योजना की जांच

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  बीडीओ कुमुद झा ने गढ़वा प्रखंड के मध्या गांव में आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि सभी पौधा नियम पूर्वक लगे हुए हैं और स्वस्थ हैं। बीडीओ ने इमारती पौधों के साइड टीसीबी निर्माण करने का निर्देश दिया। ताकि जल संचयन हो सके एवं पौधा का नमी मिल सके।  बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में जितने भी योजना में कार्य चल रहे हैं सभी का मस्टर रोल साईट पर होना अनिवार्य है। जिन मजदूरों द्वारा काम की मांग की गई है, वे ही मजदूर कार्य स्थल पर कार्य करेंगे। इस कार्य का मॉनिटरिंग रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और मुखिया करेंगे। मौके पर मध्या पंचायत मुखिया बिंदु देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

उपायुक्त ने रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में आम बागवानी का लिया जायजा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 घेराबंदी करने, पौधे की सिंचाई व सही से देखभाल करने का दिया निर्देश पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन आज रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बिरसा हरित योजना के तहत की जा रही आम बागवानी का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सरजा पंचायत के उलडंडा एवं सेरका में किसानों द्वारा लगाए गए आम बागवानी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  उन्होंने किसानों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि फलदार पौधे से उनकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। उन्होंने किसानों से बातचीत की और उन्हें आम बागवानी की सही से घेराबंदी करने, समय-समय पर जरूरत के अनुसार पौधे की सिंचाई करने एवं उसका सही देखभाल करते हुए संरक्षित करने का निर्देश दिया। उलडंडा में  ओसिदा बीवी द्वारा 2 एकड़ भूमि पर आम की बागवानी की गई थी। वहीं सेरका  पंचायत में सीता देवी, प्रतिमा देवी,चंपा देवी, अनीता देवी एवं सुकरू देवी की ओर से 5 एकड़ में लगे आम बागवानी का अवलोकन किया। किसानों  की ओर से पौधे की सही घेराबंदी की जा रही थी। सिंचाई के लिए बीच-बीच में जल कु...