पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
घेराबंदी करने, पौधे की सिंचाई व सही से देखभाल करने का दिया निर्देश
पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन आज रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बिरसा हरित योजना के तहत की जा रही आम बागवानी का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सरजा पंचायत के उलडंडा एवं सेरका में किसानों द्वारा लगाए गए आम बागवानी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि फलदार पौधे से उनकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। उन्होंने किसानों से बातचीत की और उन्हें आम बागवानी की सही से घेराबंदी करने, समय-समय पर जरूरत के अनुसार पौधे की सिंचाई करने एवं उसका सही देखभाल करते हुए संरक्षित करने का निर्देश दिया। उलडंडा में ओसिदा बीवी द्वारा 2 एकड़ भूमि पर आम की बागवानी की गई थी। वहीं सेरका पंचायत में सीता देवी, प्रतिमा देवी,चंपा देवी, अनीता देवी एवं सुकरू देवी की ओर से 5 एकड़ में लगे आम बागवानी का अवलोकन किया।
किसानों की ओर से पौधे की सही घेराबंदी की जा रही थी। सिंचाई के लिए बीच-बीच में जल कुंड निर्माण जा रहा था। वहीं खेत के चारों ओर टीसीबी का निर्माण किया गया था। उपायुक्त ने कहा कि बागवानी परिसर में किसान वैकल्पिक खेती भी करें, ताकि उन्हें और मुनाफा हो सके। उन्होंने भगवानी परिसर में सब्जी की खेती करने पर बल दिया। साथ ही अधिकारियों को इसका सही से मॉनिटरिंग करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी तरह से पौधे को बचाएं, पौधे को मरने नहीं दें।
जानकारी हो कि रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में 19 एकड़ भूमि पर किसानों द्वारा बागवानी की जा रही है। इससे न केवल प्रखंड क्षेत्र में हरियाली आएगी, बल्कि फलों के लिए दूसरे लोगों पर निर्भर नहीं रहना होगा।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री शशि रंजन के अलावा नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेश कुमार वर्मा सहित अन्य थे।
Comments
Post a Comment