Skip to main content

Posts

Showing posts with the label श्रमिक

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

महिला दिहाड़ी श्रमिकों को मिला आशियाना

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निदेश के बाद काम की तलाश में राजधानी आने वाली महिला श्रमिकों को आशियाना उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री को उपायुक्त रांची ने अवगत कराया कि रांची नगर निगम को मामले की गंभीरता से अवगत कराते हुए, आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आग्रह किया है। जल्द ही, इन महिलाओं के लिए नजदीक के रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, आमजनों को भी रैन बसेरा की उपलब्धता से अवगत कराया जा रहा है। फुटपाथ पर सोने की मिली जानकारी मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि आसपास के गांव से रांची काम करने वाली महिला श्रमिक रात में फुटपाथ पर सोने को विवश हैं। ये अपने साथ झोले में कपड़ा लेकर आतीं हैं, ताकि काम न मिले तो रात फुटपाथ पर गुजार कर अगले दिन काम की तलाश कर सके। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को महिला श्रमिकों के लिए रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था और इन केंद्रों का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया था। ताकि आम जन इन सुविधाओं का फायदा ले सकें।