पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी संवाददाता पलामू +917979886793 रिम्स डेंटल विभाग के जूनियर चिकित्सकों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दरअसल रिम्स डेंटल विभाग के फर्स्ट ईयर के छात्रों की आज परीक्षा चल रही थी, इस परीक्षा में डेंटल असिस्टेंट पोस्ट पर इंटर्नशिप कर रहे छात्र शिवनंदन को परीक्षा हॉल में ड्यूटी पर लगाया गया था। शिवनंदन ने परीक्षा के दौरान चोरी करते हुए 6 छात्र और एक छात्रा को रंगे हाथ पकड़ लिया था। इससे गुस्से में आकर फर्स्ट ईयर के छात्रों ने सेकंड ईयर और थर्ड ईयर के छात्रों को सूचना दी। जिसके बाद सभी ने मिलकर डेंटल असिस्टेंट पोस्ट पर इंटर्नशिप कर रहे शिवनंदन की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल रिम्स के डेंटल विभाग में बीडीएस फर्स्ट ईयर का परीक्षा चल रहा था। परीक्षा में डेंटल पोस्ट पर इंटर्नशिप कर रहे छात्र शिवनंदन को परीक्षा हॉल में ड्यूटी पर लगाया गया था। परीक्षा के दौरान चोरी करते हुए फर्स्ट ईयर के 7 छात्र पकड़े गए थे। पकड़े गए छात्रों का उत्तर पुस्तिका और मोबाइल फोन ले लिया गया था, इससे क्षुब्ध फर्स्ट ईयर के छात्रों ने अपने सीनियर्स को सूचना दी। मौके पर तीनों ह...