Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अवैध खनन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न,डीसी ने दिया अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी करने के निर्देश

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 कैटोगरी वन के तहत बालू घाटों का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा करवाना सुनिश्चित करें,फर्जी चालान पर रखे विशेष नजर:उपायुक्त उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई,जिसमें जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया.वहीं बैठक में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने वित्त वर्ष 2021-22 में अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया.इस दौरान उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 23 मार्च 2022 तक  अवैध खनन,परिवहन,भंडारणकर्ताओं की संख्या 251 है जिसमें खनन से संबंधित 12 में प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा 248 वाहन जब्त किये गये हैं.उपायुक्त श्री रंजन द्वारा खनन टास्क फोर्स के सदस्यों को आपस में समन्वय स्थापित कर विशेषकर बालू के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ छापेमारी कार्रवाई करने एवं इसके रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया.उपायुक्त श्री रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिल...

खनिजों का अवैध रूप से खनन,परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नावा बाजार में तीन चलंत चिमनी ध्वस्त,भट्टे के संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी है.इसी क्रम में शुक्रवार को नवा बाजार थाने में अवैध रूप से चल रहे तीन चलंत चिमनी को ध्वस्त किया गया.जिला खनन पदाधिकारी आनंद ने बताया कि नावा बाजार थाना क्षेत्र के रजदिरिया,महुगईं,एवं कंडा में छापेमारी कर कार्रवाई की गयी है.अवैध रूप से चलंत चिमनी इट भट्टा का संचालन कर रहे रजदिरिया के सुभाष यादव,महुगईं के मृत्युंजय पांडे,व कंडा के अभिमन्यु सिंह के खिलाफ नवा बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.उन्होंने कहा कि जिले में खनिजों का अवैध रूप से खनन,परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. विज्ञापन

झारखंड विधानसभा में आज विपक्षी दल के नेताओं ने बालू के अवैध खनन को हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की कोशिश की।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन झारखंड विधानसभा में आज विपक्षी दल के नेताओं ने बालू के अवैध खनन को हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की कोशिश की। भाजपा विधायक विरंची नारायण ने सदन में अवैध बालू खनन का मामला उठाया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बालू माफिया को संरक्षण दे रही है। सरकार के आदेश पर थानेदार स्थानीय लोगों के ट्रैक्टर पकड़ रहे हैं। वहीं, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इसे खारिज करते हुए कहा कि सरकार ने थानेदारों को ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को आश्वस्त किया कि अप्रैल माह में बालू घाटों का ऑक्शन पूरा कर लिया जाएगा।

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न बैठक।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  कोयला के अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु सीसीएल एवं बीसीसीएल प्रबंधन अपने अधिकृत क्षेत्र में नियमित रूप से जांच करें- उपायुक्त जिले में किसी प्रकार के खनिजों का अवैध खनन एवं परिवहन ना हो- उपायुक्त आज दिनांक 24 सितम्बर, 2020 को उपायुक्त श्री राजेश सिंह की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी श्री गोपाल दास के द्वारा जिले में स्थित पत्थर, बालू, ईट, भट्ठा एवं कोयला खनन पट्टा से संबंधित जानकारी दी गई । वर्तमान में न्यू सेंड पॉलिसी 2017 के तहत केटेगरी-II के बालू घाटों का संचालन J.S.M.D.C. द्वारा किया जाना है । बालू घाटों से संबंधित बिंदुवार प्रतिवेदन की मांग संबंधित अंचलाधिकारी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी बोकारो से की गई है। कोयला के अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु सीसीएल एवं बीसीसीएल प्रबंधन अपने अधिकृत क्षेत्र में नियमित रूप से जांच करें। उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र वांछित प्रतिवेदन उपलब्ध ...