पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मतदाता जागरूकता रथ समाहरणालय परिसर से हुआ रवाना सभी प्रखण्डों में जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर करेगा जागरूक जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देश पर जिले के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह- नजारत उप समाहर्ता श्री शैलेश कुमार सिंह तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमित प्रकाश ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिनांक 2 दिसंबर 2020 को रवाना किया गया जागरूकता रथ जिले भर के सभी प्रखंडों में जाकर लोगों को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देगा। उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिनांक 1 जनवरी 2021 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटो मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1795 मतदान केंद्रों में किया जा रहा है। आयोग से प्राप्त निर्द...