पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मेयर आशा लकड़ा ने गुरुवार को नगर आयुक्त को पत्र लिख बड़ा तालाब के इर्द-गिर्द 43 भवन मालिकों को जारी किए गए नोटिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 मेयर आशा लकड़ा ने गुरुवार को नगर आयुक्त को पत्र लिख बड़ा तालाब के इर्द-गिर्द 43 भवन मालिकों को जारी किए गए नोटिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया है। मेयर ने बताया कि बुधवार को नगर निगम परिषद की बैठक में भी बड़ा तालाब के चारों ओर चिन्हित किए गए 43 भवन मालिकों को नोटिस जारी करने व संबंधित भवनों को तोड़ने संबंधी विषय पर चर्चा की गई थी। बैठक में उपस्थित पार्षदों की ओर से इस कार्रवाई पर रोक लगाने पर सहमति बनी थी। मेयर ने यह भी कहा कि बड़ा तालाब के आसपास का क्षेत्र पुरानी रांची के हिस्सा है। अधिकांश भवन 50-60 वर्ष पुराने हैं। बड़ा तालाब के सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार कार्य के दौरान तालाब के क्षेत्रफल की मापी करने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इस लिहाज से बड़ा तालाब के मूल क्षेत्रफल में अतिक्रमण नहीं किया गया है। 50-60 वर्ष पूर्व निर्मित भवनों पर वर्तमान बिल्डिंग bylaws के तहत कार्रवाई करना उचित नहीं है। वर्षों पुराने भवनों को स्वीकृत भवन प्लान के दायरे में लाना और संबंधित भवन मालिकों से भवन प्लान की मांग करना उचित नहीं ...