Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सड़क निर्माण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सगुना मोड़ पीडब्लूडी रोड से कुड़वा मोड़ होते हुए बैरिया चौक डालटनगंज।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सगुना मोड़ पीडब्लूडी रोड से कुड़वा मोड़ होते हुए बैरिया चौक डालटनगंज। और पाटन चौक मेन रोड से पदमा तक सड़क के मरम्मत कराने के सम्बंध में मुख्य सचिव सुनील कुमार पथ निर्माण विभाग से मिली विधायक श्रीमति पुष्पा देवी। विज्ञापन

राज्य सरकार की उदासीनता के कारण 1522 करोड़ की दो योजनाएं अधर में लटकी-सांसद

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत दो महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा गत वर्ष सितम्बर माह में उस समय दी गयी थी, जब पूरे देश में कोरोना काल के दौरान भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा अन्य मंत्रालयों को नई परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर रोक लगा दिया गया था। इन दोनों परियोजनाओं की विवरणी निम्नलिखित हैः- 1) परियोजना का नाम-फोर लेन सड़क परियोजना के कि0मी0 23.284 (हरिहरगंज) से कि0मी0 57.049 (पड़वा मोड़ के निकट) सिलदाग तक झारखंड राज्य के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 98, कुल लम्बाई-33.765 कि0मी0 स्वीकृत राशि (करोड़ में)-755.26 भूमि अधिग्रहण (एकड़ में)-371.13 पलामू जिला, 65.48 औरंगाबाद जिला 2) परियोजना का नाम-फोर लेन सड़क परियोजना के कि0मी0 196.870 (शंखा) से कि0मी0 219.600 (खजुरी) तक झारखंड राज्य के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75 (से04)। कुल लम्बाई-22.730 कि0मी0 स्वीकृत राशि (करोड़ में)-748.99 भूमि अधिग्रहण (एकड़ में)-275....

लेस्लीगंज से पाटन जोड़ने वाली मुख्य सड़क बारिश के कारण हो जाता है किचड़ में तब्दील

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पाटन प्रखंड के राजहारा पंचायत में लेस्लीगंज से किशुनपुर पाटन को जोड़ने वाली मुख्य पथ वर्षात के महीने में कीचड़ में तब्दील हो जाता है,ये सड़क ग्राम खाम्ही से होकर गुजरने वाली हुरी नहर (जिंजोई नहर ) ही गाँव को प्रखंड मुख्यालय पाटन, लेस्लीगंज, तरहसी, एवं सदर प्रखंड से जोड़ती है, ये सड़क जिला मुख्यालय, अस्पताल,एवं रेलवे से भी जोड़ती है  जिससे लोंगो का आवागमन बाधित हो जाती है,इस पथ का का स्तिथि बिगत 2 वर्षो से खराब है हल्का से बारिश भी होती है तो आम नागरिकों को घर से निकलना मुश्किल हो जाता है,शिक्षा, सेवा, दावा सब बाधित हो जाता है,यहाँ तक की किशुनपुर ओ पी तक लोंगो को पहुंचना मुश्किल हो जाता है,स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की इस मुख्य पथ से कितने बार जनप्रतिनिधि लोग गुजर चुके है लेकिन सड़क का स्तिथि वैसा का वैसा ही है,पंचायत के ग्रामीणों ने उपायुक्त पलामू को आवेदन दिया है, तथा आवेदन के प्रतिलिपि पलामू सांसद बी डी राम एवं छतरपुर विधायक पुष्पा देवी को भी दिया है, ग्रामीणों को कहना है की अगर वर्षात आने ...

2 वर्ष भी नहीं चल पाई तोलरा में 48 लाख रुपए की लागत से बनी पीसीसी सड़क

पलामू समाचार केंद्र  राहुल दुबे मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 - बनने के दूसरे दिन ही सड़क में पड़ गई थी दरार, स्थानीय लोगों की ओर से पलामू उपायुक्त को की गई थी शिकायत - विभागीय अधिकारियों की ओर से नहीं की गई जांच व कार्रवाई, स्थानीय आयुक्त से मिलकर करेंगे शिकायत फोटो कैप्सन : विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा गांव में 48 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क पर पड़ी दरार विश्रामपुर, (पलामू ) : विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा गांव में जिले के अनाबद्ध राशि से रेलवे लाइन से निर्माणाधीन अस्पताल तक बने पीसीसी सड़क 2 वर्ष भी ठीक से नहीं रह पाई। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों के द्वारा विभागीय अधिकारियों सहित पलामू उपायुक्त को भी आवेदन देकर जांच व संवेदक पर कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा जांच और कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी करते हुए संवेदक को बचाते हुए लाभ दिलाने का कार्य किया गया। सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि संवेदक के द्वारा निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। ढलाई पूर...

रबदा से खमडीहा जाने वाले ग्रेड वन पथ को, पी सी सी पथ के स्वीक्रति दे बीडीओ:राम प्रसाद राम

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 रबदा पंचायत के खमडीहा गांव जाने वाले रोड़ कई वर्ष साल पहले ग्रेड वन पथ निर्माण कार्य किया गया था। और फिर उसी रोड़ को इस वर्ष ग्रेड वन पथ स्वीकृत किया गया है। और निर्माण कार्य करने हेतु जिओ टैग भी किया गया है। रबदा निवासी सेवानिवृत्त दरोगा राम प्रसाद राम ने बताया कि एक बार ग्रेडवन पथ का निर्माण कार्य हो चुका है । फिर उसी पथ को ग्रेडवन पथ निर्माण कार्य दुबारा करना क्या जरुरी है । अगर इस पथ को विकास कार्य सरकार करना चाहते हैं तो । पी सी सी पथ र्निमाण कार्य क्यो नही कराते । विज्ञापन इससे साबित होता कि विकास कार्य नहीं वल्कि सरकारी राशि का दुरुपयोग कर लूट किया जा रहा है। इस लिए नावा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी महोदय से आग्रह है । कि इस रोड निर्माण कार्य को अविलंब रोका जाए और इसकी जांच कराकर हीं पी0 सी0 सी0 पथ निर्माण कार्य करने की अनुमति प्रदान करने की कृपा किया जाए।

टाइमलाइन के तहत एनएच एवं बाईपास का निर्माण कार्य करायें पूर्णः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 एनएच के गड्ढों पर आयुक्त ने जताई नाराजगी, शीघ्र दुरूस्त करने का दिया निदेश आयुक्त ने की एनएच निर्माण एवं भू-अर्जन संबंधित प्रगति की समीक्षा! अंतरविभागीय समन्वयन को बताया जरूरी पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ(NH)- 75 एवं 98 के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए टाइमलाइन के तहत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। आयुक्त कार्यालय में एनएच के निर्माण एवं भू-अर्जन के प्रगति की समीक्षा करते आयुक्त ने एनएच पर बड़े-बड़े गड्ढों पर नाराजगी जताते हुए उसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना होती है। यह बेहतर होने से जिला, प्रमंडल एवं राज्य की अच्छी छवि बनती है। प्रमंडल क्षेत्र के एनएच व बाइपास निर्माण से लोगों को यात्रा करने में सहूलियत होगी। समय की बचत के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को भी कम किया जा सकेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि एनएच के गड्ढों को भरने हेतु टेंडर आमंत्रित किया गया है,...

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में 3550 करोड़ रुपए लागत की कुल 539 किलोमीटर लम्बी 21 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में 3550 करोड़ रुपए लागत की कुल 539 किलोमीटर लम्बी 21 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुल 7 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 14 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री वीके सिंह, केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, राज्य सरकार के मंत्रीगण, राज्य के  लोकसभा तथा राज्यसभा सांसद एवं विधायक उपस्थित रहे।

झारखंड को जल्द मिलेगी ये 10 नयी सड़कें, स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड कर रहा है इन सड़कों का निर्माण

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन  स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड (साज) द्वारा क्रियान्वित और पथ निर्माण विभाग द्वारा बनायी जा रही करीब 10 नयी सड़कें जल्द ही राज्य को समर्पित होने जा रही हैं. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इन महत्वपूर्ण सड़क योजनाएं योजनाओं का काम अंतिम चरण में है. इसके अलावा सुंडीपुर से पनसा रोड कोयल नदी पर एक महत्वपूर्ण पुल भी निर्माणाधीन है, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है. इसके भी जल्द चालू किये जाने की उम्मीद. राज्य सरकार, साज और पथ निर्माण विभाग इन योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कर इन्हें आमलोगों के लिए चालू करने का प्रयास कर रहे हैं. विकास-रामपुर का काम भी अंतिम चरण पर : एनएच-33 पर विकास से टाटीसिलवे होते हुए रामपुर तक फोरलेन का काम भी अंतिम चरण पर है. विभाग को इस योजना को निर्धारित समय सीमा (31 मार्च तक) में पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है. तिल्ता फ्लाइओवर का उदघाटन जल्द : एनएचएआइ द्वारा तिल्ता फ्लाइओवर का निर्माण करा लिया गया है. एनएच-75 पर फ्लाइओवर बनाया गया है. इसे चालू कर...

सांसद संजय सेठ ने रातू रोड से नागाबाबा खटाल तक सड़क चौड़ी करण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची के सांसद  संजय सेठ ने आज रातू रोड से नागाबाबा खटाल तक रोड चौड़ीकरण को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद सेठ ने केंद्रीय मंत्री को बताया रातू रोड बहुत ही घनी आबादी वाला क्षेत्र है यह रोड NH 75 और NH  23 के माध्यम से रांची शहर को देश के कई राज्यों व शहर से जोड़ता है। पूर्व मे (NHAI)  के द्वारा ईटकी रोड से नागाबाबा खटाल( NH 23) व पंडरा रोड से नागाबाबा खटाल (NH 75) के चौड़ीकरन से संबंधित योजना बनाई गई थी परंतु यहां पूर्ण नहीं हो पाई। उक्त प्रस्तावित योजना में यह सड़क पिस्कामोड़ से Y  शेप में  बनी थी और सड़क का चौड़ी करण करना था। परंतु वर्तमान समय में रातू रोड पर वाहनों की आवाजाही का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन इस सड़क से दस हज़ार से अधिक छोटे बड़े बहनों की आवाजाही होती है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यहां अक्सर जाम लगा रहता है तीन किलोमीटर की दूरी  तय करने में कई बार घंटो समय लग जाते हैं। जाम  लग जाने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को बह...

सांसद संजय सेठ ने रांची- मुरी सड़क को फ़ोर-लेन बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची  के सांसद संजय सेठ ने आज रांची-मुरी  सड़क को फ़ोर-लेन बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद सेठ ने बताया रांची - सिल्ली- मुरी की सड़क( 65किलोमीटर) झारखंड में यातायात व व्यापार के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है। यह सड़क झारखंड को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। इन दिनों सड़क की बदहाली के कारण नागरिकों व  वेबसाइक बहनों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण यहां अक्सर छोटी-छोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। महज 65 किलोमीटर की दूरी तय करने में 2 घंटे से भी अधिक समय लगता है। सांसद सेठ में केंद्रीय मंत्री को बताया झारखंड और पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण  सड़क होने के कारण इस सड़क से प्रतिदिन बिहार, बंगाल ,असम ,नागालैंड, उड़ीसा, के लिए प्रतिदिन हजारों छोटी बड़ी गाड़ियों की आवाजाही   होती है। सिल्ली और मुरी उद्योगिक क्षेत्र हैं परंतु सुगम यातायात व्यवस्था नहीं होने के कारण इन क्षेत्रो...

राजधानी को बांटा जायेगा सात जोन में, बनेगा इनर रिंग रोड

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  राजधानी में एक बार फिर से ‘इनर सर्कुलर रिंग रोड’ बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया है. वर्ष 2037 की आबादी को ध्यान में रख कर तैयार किये गये रांची के मास्टर प्लान के आधार पर ‘जोनल डेवलपमेंट प्लान’ का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. ड्राफ्ट में रांची को सात जोन में बांट कर शहर के विकास के लिए जमीन का उपयोग सुनिश्चित किया जायेगा और इसके लिए जमीन चिह्नित की जायेगी। रांची नगर निगम ने ड्राफ्ट जारी करते हुए आम लोगों से 31 दिसंबर तक सुझाव व आपत्तियां देने को कहा है. जोनल डेवलपमेंट प्लान के ड्राफ्ट में एक बार फिर से शहर में इनर रिंग रोड बनाने की बात कही गयी है. इसके लिए जगह चिह्नित की गयी है. जोनल डेवलपमेंट प्लान में ए, बी, सी, डी, इ, एफ और जी कैटेगरी में बांट कर शहर के विकास के लिए भूमि का इस्तेमाल तय किया गया है. आबादी व ट्रैफिक लोड को कारण बताते हुए रिंग रोड के अंदर इनर सर्कुलर रिंग रोड की जरूरत बतायी गयी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 से ही शहर में इनर सर्कुलर रिंग रोड बनाने की योजना कागज पर चल रही है. इनर सर्कुलर रिंग रोड की योजना को ...

पूर्वी चंपारण में चिरैया विधायक का तोड़ा गया शिलापट, तीन दिन पहले ही सड़क का किया था शिलान्यास

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  केसरिया के बाद अब पताही में भी कतिपय लोगों ने चिरैया विधायक के एक शिलापट को तोड़ दिया। तीन दिन पहले ही शुक्रवार को उन्होंने पताही प्रखंड क्षेत्र की बेलाहीराम पंचायत के कोदरिया से बेतौना परती टोला तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की आधारशिला रखी थी। शिलान्यास के तीसरे दिन कुछ लोगों ने शिलापट को दो टुकड़ों में विभक्त कर आक्रोश जताया। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करनेवाले लोग संवेदक का विरोध कर रहे थे, जबकि कुछ लोग इसे विधायक के राजनीतिक विरोधियों की साजिश भी मान रहे हैं। इसको लेकर इलाके के ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर चिरैया के भाजपा विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह असामाजिक तत्वों की करतूत है। शिलापट तोड़ देने से विकास कार्यों को झुठलाया नहीं जा सकता। न ही उनके नाम को मिटाया जा सकता है। 86 लाख की लागत से बननी थी ढ़ाई किमी सड़क चिरैया विधानसभा क्षेत्र के कोदरिया पिच रोड से बेतौना परती टोला तक 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य 86 लाख 98 हजार 401 रुपये की ...

मेराल में ग्रामीणों ने भू-दान कर बनाई नई सड़क प्रखंड मुख्यालय की दूरी 5 किलोमीटर घटी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  मेराल प्रखंड अंतर्गत झोतर गांव के कदैलिया टोला में रविवार को हासनदाग, देवगाना, कजराठ, जरही आदि गांव के लोगों द्वारा आपसी समन्वय, भू - दान एवं श्रमदान से करीब आधा किलोमीटर मिट्टी मोरम सड़क का निर्माण किया। इस नई सड़क को बन जाने से देवगाना झोतर, जरही आदि कई गांव के लोगों को जिला मुख्यालय गढ़वा एवं प्रखंड मुख्यालय मेराल आने जाने में करीब 5 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इस सड़क का निर्माण कजराठ के गांव के कदैलिया टोला के पश्चिमी भाग में किया गया है। सड़क निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रामनाथ विश्वकर्मा, सुरेंद्र चौबे, अशर्फी चौबे, सीताराम चौबे, मेराल दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य राम नरेश चौधरी आदि लोगों ने बताया कि देवगाना, जरही, झोतर इत्यादि गांव के लोगों को विशेष कर बरसात के दिनों में प्रखंड तथा जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए कम से कम पांच छः किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी तथा लोग परेशान रहते थे। लोगों ने बताया कि इस समस्या के मद्देनजर हासनदाग, कजराठ, देवगाना, झोतर, जरही आदि गांव के बुद्ध...

सांसद वीडी राम ने एनएच से श्री बंशीधर मंदिर को जोड़ने वाली सड़क का किया निरीक्षण, डीपीआर में गड़बड़ी पर अफसरों को फटकारा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  सांसद विष्णुदयाल राम ने सोमवार को एनएच 75 से लेकर श्री बंशीधर मंदिर होते हुये गरदा सिवाना तक निर्माणाधीन कालीकरण पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आधा अधूरा सड़क बनाये जाने एवं डीपीआर निर्माण में गड़बड़ी पर नाराजगी प्रकट करते हुये विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई तथा जल्द कैबिनेट से स्वीकृति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने का निर्देश दिया।  चित्तविश्राम के ग्रामीणों की शिकायत के आलोक में निरीक्षण के दौरान सांसद ने श्री बंशीधर मंदिर के बगल में सड़क की स्वीकृति के विपरीत योजना का डीपीआर कम किये जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पथ प्रमंडल के ईई विजय अग्रवाल से पूछा कि राज्य की कैबिनेट से स्वीकृत सड़क की प्रस्तावित लंबाई को किसके आदेश से डीपीआर में कम किया गया है। बकौल सांसद उन्होंने इस सड़क को एनएच 75 से विश्वविख्यात श्री बंशीधर मंदिर को जोड़ते हुए कई गांवों को शहर से जोड़ने के लिए स्वीकृति दिलाई है।  श्री बंशीधर मंदिर तक डीपीआर से बाहर करना सन्देहास्पद है। डीपीआर में छेड़छाड़ किया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्...