पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सांसद संजय सेठ ने रांची- मुरी सड़क को फ़ोर-लेन बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
रांची के सांसद संजय सेठ ने आज रांची-मुरी सड़क को फ़ोर-लेन बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
सांसद सेठ ने बताया रांची - सिल्ली- मुरी की सड़क( 65किलोमीटर) झारखंड में यातायात व व्यापार के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है। यह सड़क झारखंड को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। इन दिनों सड़क की बदहाली के कारण नागरिकों व वेबसाइक बहनों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण यहां अक्सर छोटी-छोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। महज 65 किलोमीटर की दूरी तय करने में 2 घंटे से भी अधिक समय लगता है। सांसद सेठ में केंद्रीय मंत्री को बताया झारखंड और पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण सड़क होने के कारण इस सड़क से प्रतिदिन बिहार, बंगाल ,असम ,नागालैंड, उड़ीसा, के लिए प्रतिदिन हजारों छोटी बड़ी गाड़ियों की आवाजाही होती है। सिल्ली और मुरी उद्योगिक क्षेत्र हैं परंतु सुगम यातायात व्यवस्था नहीं होने के कारण इन क्षेत्रों का विकास नहीं हो पा रहा है। इस सड़क की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सड़क दोनों तरफ से घने बनो कि श्रृंखला से भरी हुई है जो पर्यावरण की दृष्टि से भी बहुत खूबसूरत है। इस सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत सुकृति प्रधान कर फोन सड़क निर्माण की दिशा में पहल करें ताकि इस सड़क से यातायात व्यवस्था सुगम हो सके साथ ही क्षेत्र के विकास को और भी गति मिल सके सड़क निर्माण में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए बनो कि इस खूबसूरती को बचाना भी महत्वपूर्ण है अतः बनो को बचाते हुए सड़क का निर्माण करना उचित होगा।
Comments
Post a Comment