Skip to main content

Posts

Showing posts with the label टीकाकरण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

संत मरियम स्कूल में टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रविवार को मेदनीनगर के संत मरियम स्कूल में टीकाकरण अभियान चलाया गया l इसके तहत स्कूल  परिसर में कैंप का आयोजन करके  15 वर्ष  या इससे अधिक उम्र के सैकड़ों  बच्चों ने टीका लिया l विद्यालय परिसर में आयोजित इस कैंप में स्कूल के विद्यार्थी काव्यांजलि ठाकुर ,सनोज ,सचिन कुमार शर्मा सुमन प्रकाश ,नूर फातमी ,धीरज मुंडू समेत सैकड़ों बच्चों ने  आज कोरोना रोधी टीका लिया l इस अवसर पर  स्कूल के चेयरमैन  , प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष  सह माटी कला बोर्ड के सदस्य श्री अविनाश देव ने कहा की शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करके ही हम कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित हो सकते है l  विज्ञापन शिक्षा के साथ-साथ अपने सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए संत मरियम परिवार लगातार टीका के प्रति अपने छात्रों में और अभिभावकों में जागरूकता फैला रहा है l लंबे समय से स्कूलों   के बंद होने से बच्चे चिड़चिड़े  हो चुके हैं , धीरे-धीरे  वे पढ़ाई ...

हर हाल में 25 जनवरी तक शतप्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें: उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने एवं पेट्रोल सब्सिडी योजना को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने गुरुवार को एनआइसी के सभागार से वर्चुअल माध्यम से बैठक की.बैठक में उन्होंने सभी एसडीओ,बीडीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को आगामी 25 जनवरी तक टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर निर्देशित किया.उन्होंने कहा कि सभी वैक्सीनेशन टीम अपने निर्धारित स्थान पर ससमय पहुंचे यह सुनिश्चित करने की बात कही.उन्होंने कंट्रोल रूम को पल-पल की अपडेट लेने हेतु निर्देशित किया.उन्होंने सभी प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को उनके अधीनस्थ सभी कर्मियों को टीकाकरण कार्य में लगाने की बात कही.उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को 15 + आयु वर्ग के बच्चों का सूची बनाते हुए उनका टीकाकरण करवाने पर बल दिया.इसी तरह उन्होंने सभी प्रखंडों के लिए नामित वरीय पदाधिकारियों को लगातार उनके संबंधित क्षेत्र में भ्रमण करने एवं आवश्यकता पड़ने पर अलग से वैक्सीनेशन टीम नियुक्त करने की बात कही. पेट्रोल सब्सिडी ...

सदर एसडीओ ने चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर टीकाकरण कार्य का लिया जायजा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 टीकाकरण केंद्र आने वाले वृद्धजनों एवं गांव के जरुरतमंद व्यक्तियों को दिया कंबल सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गावों का दौरा कर टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया और वहां चल रहे टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे वृद्धजनों  एवं गांव के जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। एसडीओ के साथ चैनपुर के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चमन भी थे।  विज्ञापन एसडीओ राजेश कुमार साह ने एक महिला को टीकाकरण के लिए उसे एवं उसके परिवार जनों को काफी समझाया। इसके बाद वह टीकाकरण केंद्र पर आने को तैयार हुई, जिसके बाद उसे टीकाकरण किया गया। एसडीओ ने टीकाकरण कार्य में लगे स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण टीम के कार्यों की सराहना की, जिनके द्वारा लोगों को जागरूक कर टीकाकरण कार्य किया जा रहा था। टीकाकरण टीम द्वारा मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग रखने आदि की सलाह भी दी जा रही थी।  एसडीओ राजेश कुमार साह ने भी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच...

स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों को करायें टीकाकरण: एसडीओ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 टीकाकरण में स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, सखी मंडल की दीदियां, पीडीएस डीलर करें सहयोग एसडीओ ने चैनपुर में की बैठक चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में बैठक हुई। बैठक में एसडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण को गति देते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए सरकार द्वारा निर्धारित आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निदेश दिया कि स्कूलों में कैंप लगाकर 15 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीकाकरण करायें। कैंप आयोजन के पूर्व स्कूल के पोषक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलायें, ताकि लोगों को कैंप आयोजन के संबंध में जानकारी मिल सके और निर्धारित तिथि व दिन को वे पहुंचकर टीकाकरण करा सकें। उन्होंने कहा कि टीका लेने से एक भी व्यक्ति वंचित नहीं रहनी चाहिए। उ...

तरहसी के 8 पंचायतों में शत- प्रतिशत टीकाकरण

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 शेष बचे 5 पंचायतों में भी जल्द होगा शतप्रतिशत टीकाकरण:बीडीओ कोरोना महामारी से बचाव के लिये जिले में लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.इस दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है.इसी क्रम में मंगलवार को तरहसी के तीन पंचयात पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गये.कोरोना महामारी से बचाव के लिये जिले में लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.इस दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है.इसी क्रम में मंगलवार को तरहसी के गोइंडी,कसमार व मंझौली-2 पंचयात पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गये.यहां गोइंडी के 8 गांवों के कुल 4341 लोगों को टीके का पहला डोज़ लग चुका है.इसी तरह कसमार के 7 गांवों के 18 वर्ष से अधिक कुल 3858 लोगों को भी टीके का पहला खुराक दिया जा चुका है वहीं मंझौली-2 के 7 गांवों के कुल 3837 लोगों को भी टीका दे दिया गया है.बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने बताया कि आज कुल 3 पंचायत पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गये इस तरह कुल 8 पंचयातों में शतप्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो गया है...

15 - 18 आयुवर्ग के बच्चों को जिले सभी प्रखंडों में हो रहा टीकाकरण: उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू एमएमसीएच से उपायुक्त ने की टीकाकरण की विधिवत शुरुआत पलामू जिले में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आज से कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो गया है। उपायुक्त शशि रंजन ने आज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) से इसकी विधिवत शुरुआत की। उन्होंने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। साथ ही टीका लेने वाले 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण के बाद गुलदस्ता एवं उपहार भेंट किया।  उपायुक्त ने कहा कि पलामू में 15 से 18 आयुवर्ग के 1 लाख 41 हजार 15 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में एक- एक एवं जिला मुख्यालय में दो टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं। जिला मुख्यालय में एमएमसीएच में और टाउन हॉल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। विज्ञापन साथ ही स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण टीम को स्कूल-कॉलेज में जाकर निर्धारित आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि टीकाकरण से कोई भी वंचित नहीं...

शहरी क्षेत्र में अधिकाधिक टीकाकरण करना सुनिश्चित करें:उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन मेदिनीनगर निगम अंतर्गत सभी वार्डों में टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में डीडीसी सह नगर आयुक्त शेखर जमुआर,अपर समाहर्ता सुजीत कुमार सिंह,सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश शाह,सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी,उप महापौर मंगल सिंह,डीपीएम दीपक समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे। बैठक में डीसी ने 4 एवं 5 अप्रैल को चलने वाले अभियान में नगर निगम अंतर्गत सभी वार्डो को वैक्सीनशन से आच्छादित करने की बात कही।   व्यापक प्रचार प्रसार करने का दिया निर्देश बैठक में उपायुक्त ने सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने स्तर से वैक्सीनेशन को लेकर प्रचार -प्रसार करने की बात कही।उन्होंने कहा कि जिले में अबतक कुल 95000 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लिया है एवं सभी सुरक्षित हैं इसका भी प्रचार करें ताकि लोगों के बीच वैक्सीन के प्रति विश्वास बढ़ाया जा सके। पूरे नगर निगम क्षेत्र में कम से कम 15 टीकाकरण सेंटर चिन्हित करें:उपायुक्त बैठक में उपायुक्त ने सीएस को पूरे नग...

45-59 तथा 60 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण हेतु केंद्रों पर आने के लिए प्रेरित करें

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन  एएनएम को कोविड-19 के वैक्सिन के डोज का दुरूपयोग न करने का निर्देश दिया- बीडीओ चास 20 से 27 मार्च 2021 तक 45 से 59 वर्ष के सह-रूग्णता वाले व्यक्तियों तथा 60 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के व्यक्तियों को कोरोना टीकाकरण हेतु चलाए जाने वाले छः दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन जिले के सभी केंद्रों पर बहुत ज्यादा भीड़ दिख रही है। ग्रामीण जागरूक होकर अपने-अपने केंद्रों में आकर कोविड वैक्सीनेशन लगा रहे है। इस अवसर पर आज दिनांक 21 मार्च, 2021 को प्रखंड विकास पदाधिकारी चास श्री संजय सांडिल ने प्रखंड के सोनाबाद एवं घटियारी पूर्वी पंचायत सचिवालय में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। उन्होंने टीकाकरण पर आने वाले लोगों की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी द्वारा बताया गया कि प्रथम समूह में 10 लोगों का टीकाकरण हो चुका है, वहीं टीकाकरण हेतु दूसरा समूह कतारबद्ध है। केंद्र पर एएनएम, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका- सहायिका, जएएसएलपीएस के प्रतिनिधि एवं स्व...

ओल्ड ऐज होम के बुजुर्गों का टीकाकरण

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन जिला प्रशासन द्वारा कराया गया टीकाकरण हवाई नगर स्थित आदर्श आश्रम के बुजुर्गों को दिया गया वैक्सीन ज़िला प्रशासन की टीम पहुँची आश्रम रांची ज़िला में 60 वर्ष से अधिक उम्र और 45 से 59 आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड-19 टीका देने का कार्य जारी है। ज़िला प्रशासन की टीम ओल्ड ऐज होम के बुजुर्गों का भी ख्याल रख रहा है। हटिया के हेसाग स्थित ओल्ड ऐज होम की बुजुर्ग महिलाओं का टीकाकरण करने के बाद आज दिनांक 21 मार्च 2021 को जिला प्रशासन की टीम हवाई नगर स्थित आदर्श आश्रम पहुँची। 20 बुजुर्गों को दिया गया कोविड-19 का टीका हिनू स्थित आदर्श आश्रम में 20 बुजुर्गों को कोरोना का टीका दिया गया। आपको बताएं कि आदर्श आश्रम का संचालन बिहार समाज कल्याण संस्थान के द्वारा किया जा रहा है। संस्था ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया था। जिसके बाद टीम वृद्धा आश्रम पहुंची और टीकाकरण का कार्य पूरा किया गया।

ओल्ड ऐज होम की बुजुर्ग महिलाओं का टीकाकरण

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 जिला प्रशासन द्वारा कराया गया टीकाकरण हेसाग स्थित ओल्ड ऐज होम की महिलाओं का हुआ वैक्सीनेशन रेसालदार बाबा सीएचसी में दिया गया टीका 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के नागरिकों को कोविड-19 टीका देने की शुरुआत आज से हो गयी। इसी क्रम में हटिया के हेसाग स्थित ओल्ड ऐज होम की बुजुर्ग महिलाओं का भी टीकाकरण कराया गया।   विज्ञापन जिला प्रशासन द्वारा कराया गया वैक्सीनेशन ओल्ड ऐज की बुजुर्ग महिलाओं को वाहन की व्यवस्था कर जिला प्रशासन द्वारा डोरंडा स्थित रेसालदार बाबा सामुुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। कोविन ऐप पर रजिस्टेªशन और डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद महिलाओं का टीकाकरण कराया गया।

टीकाकरण कैंप में बच्चे को लगा था खसरा टेटनस का टीका।

  पलामू  समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  टीकाकरण कैंप में बच्चे को लगा था खसरा टेटनस का टीका। टीका पड़ने के बाद बच्चा हुआ सुस्त, अंततः बच्चे की हुई मौत। दरअसल मामला पीरटांड प्रखंड के खेता डाबर गांव की है जहां सोमवार को टीकाकरण हेतु एक कैंप का आयोजन किया गया था जहां दर्जनों बच्चों को खसरा एवं टेटनस का टीका दिया गया। इस कैंप में कई बच्चों को टीके से कोई प्रभाव नहीं हुआ परंतु एक मासूम की तबीयत टीका पडने के 3 घंटे के बाद बिगड़ने लगी तथा तेज बुखार आ गई, रात में तो बच्चे को तेज बुखार ने घेर लिया बच्चे की स्वस्थ बिगड़ते देख परिजनों ने बच्चों को लेकर बच्चे को लेकर गिरिडीह ले जा रहे थे परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान पीरटां प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार अंचल अधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा जिला स्वास्थ्य समिति के बीएलओ कालीचरण मुर्मू सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को ढांढस बांधते हुए आश्वासन दिया कि इस कार्य में जो भी दोषी होंगे उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी हालांकि परिजन बार-बार एएनएम को दोषी मान रहे हैं तथा उसके ऊपर कारवाई की म...

पशुओं को पंजीकृत करा लगवाएं टीका: उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पशुओं में होने वाले खुरहा एवं मुंहपका बीमारी से बचाने हेतु टीकाकरण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ पशुपालकों को टीकाकरण एवं टैगिंग की जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। वर्ष में दो बार प्रत्येक छ: माह में पशुओं बीमारी से बचाने हेतु लगाया जाएगा टीका राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत आज दिनांक 5 नवम्बर 2020 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन के द्वारा पशुओं के टैगिंग एवं टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय प्रांगण में किया गया। प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना इस मौके पर उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम के वृहद प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जिले के प्रत्येक प्रखंड तथा पंचायतों में जाकर पशुपालकों को जागरूक करेगी। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम एनएडीसीपी अंतर्गत जिले के सभी पशुओं को खुरहा ,मुंहपका (FMD) AND BRUCELLA  का टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया गया है। टीक...

सभी पशुओं का होगा टीकाकरण एवं टैगिग

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग एवं ब्रूसेलोसिस रोग के नियंत्रण तथा उन्मूलन हेतु प्रखंड के सभी पशुओं का टीकाकरण एवं टैगिग का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. रामशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में सभी जानवरों में यूनिक नंबर का टैग से टैंगिग करने तथा खुरहा चपका एवं ब्रूसेलोसिस टीकाकरण का कार्य सम्पादन हेतु दो-दो वैक्सीनेटर को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी पशुओं (गाय, बैल, भैंस, बकरी, भेड़ी तथा सुकरो) को एक यूनिक नंबर द्वारा कानों में टैंगिग किया जाना है। भविष्य में टैग नंबर ही पशुओं का पहचान होगा तथा जिन पशुओं में टैग नंबर रहेगा उन्हीं पशुओं को सरकारी लाभ मिलेगा। डा. रामशंकर प्रसाद ने प्रखंड अंतर्गत सभी पशुपालकों से निवेदन किया है कि वे अपने सभी पशुओं में टैंगिग जरूर कराएं। ताकि भविष्य में सरकारी लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार सभी व्यकियों का आधार नंबर बना है उसी प्रकार पश...